फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Relief packages may not yet divided

मई के राहत पैकेट अब तक नहीं बंटे

Fri, 20 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 20 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Relief packages may not yet divided
निशक्त लुंजा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

केस-1-‘दोनों पैरों से चलने-फिरने में लाचार और अंत्योदय कार्ड होने के बाद भी प्रधान व कोटेदार ने सूची से नाम कटवा दिया। दूसरों का सहारा लेकर मंडल मुख्यालय के चक्कर लगाए। फिर भी राहत पैकेट नसीब नहीं हुए। तीन माह से राशन भी नहीं मिला। भूमिहीन है और निशक्तता के चलते मजदूरी भी नहीं कर सकता।’
निशक्त  लुंजा पुत्र विश्वेसर, लक्ष्मण पुरवा (बिसंडा)

केस-2-‘एक पैर बचपन में ही खो चुका हूं। घर में कोई कमाने वाला भी नहीं है। पत्नी तीन साल पहले चल बसी। एक बेटी है। दोनों का भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है। अंत्योदय कार्ड तो बना है, लेकिन कोटेदार राशन नहीं देता। राहत पैकेट से कुछ राहत की उम्मीद थी। लेकिन प्रधान व कोटेदारों ने पत्ता साफ करा दिया।’
विज्ञापन

निशक्त चंद्रेश पुत्र मुन्ना, भदावल (अतर्रा)

प्रशासन का दावा है कि चित्रकूटधाम मंडल में 86,486 अंत्योदय कार्ड धारकों को समाजवादी राहत सामग्री पैकेट अप्रैल माह में बांटे गए हैं। दूसरी तरफ बड़ी संख्या में गरीबी रेखा के नीचे जिंदगी बसर कर रहे और पात्रता के दायरे में शामिल गरीब और दिव्यांग इस राहत पैकेट से वंचित हैं। वह रोजाना तहसील और मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। राहत पैकेट आपूर्ति करने वाले ठेकेदार ने घाटा बताकर हाथ खड़े कर दिए हैं। नतीजे में मई के पैकेट अब तक नहीं बंट पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल में 1,23,377 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। इनमें से सिर्फ 86,486 को ही राहत पैकेट के लिए चिह्नित किया गया। करीब 37 हजार अंत्योदय कार्ड धारक वंचित रह गए। इनमें बांदा में 48,354 में 38,092, हमीरपुर में 36,025 में 11,994 तथा महोबा में 16,225 में 15,326 तथा चित्रकूट में 22,774 अंत्योदय कार्डधारकों में 21,074 को ही राहत पैकेट मिल सके। हमीरपुर में चयनित भी पैकेट नहीं पा सके। यहां 15,326 का चयन हुआ और मिले सिर्फ 15,128 को। 198 अंत्योदय कार्ड धारक मन मसोस कर रह गए।

अप्रैल माह में राहत पैकेट वितरण शुरू होने के बाद से डीएम व मंडलायुक्त कार्यालय में शिकायतों का सिलसिला शुरू हुआ। यह सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। रोजाना शिकायतों का अंबार लगा है। मई माह के 20 दिन बीत गए लेकिन इस माह के पैकेटों का अभी कुछ अता-पता नहीं है। बताते हैं कि पिछले माह जिस फर्म ने राहत पैकेट का ठेका लिया था उसने घाटा लगने से हाथ खड़े कर दिए। मई माह के राहत पैकेट का पैसा शासन ने भेज दिया है। प्रशासन ने दूसरे फर्म का चयन कर लिया है। लेकिन अभी तक पैकेट तैयार नहीं हो सके।

शासन ने चित्रकूटधाम मंडल में मई माह के राहत पैकेट वितरण के लक्ष्य में करीब 5000 का इजाफा किया है। बांदा जनपद में अब 38,354 से बढ़ाकर 40,425 राहत पैकेट बंटेगें। यह पिछले माह से 2003 पैकेट ज्यादा हैं। हमीरपुर में 11,994 की जगह 12,994 पैकेट बंटेगें। चित्रकूट 21,074 में अब 22,774 राहत पैकेट दिए जाएंगे। महोबा जनपद में 15,326 के लक्ष्य को बढ़ाकर 16,224 कर दिया गया है।


अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्त ने कहा कि सभी गरीबों को चिह्नित कर सूखा राहत पैकेट बांटे गए हैं। अपात्रों को राहत पैकेट बांटने की कुछ शिकायतें आई हैं। उसकी जांच कराई जा रही है। बहुत से लोग राहत पैकेटे के लालच में गरीब बनकर यहां शिकायत करते हैं। तो उनके लिए क्या किया जा सकता है। फिलहाल मई माह के राहत पैकेट तैयार हो चुके हैं। जल्द ही वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed