{"_id":"6a9c513f573dfefb75008c71","slug":"relief-from-waterlogging-highway-potholes-also-repaired-banda-news-c-212-1-bnd1007-151695-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जलभराव से राहत, हाईवे के गड्ढे भी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जलभराव से राहत, हाईवे के गड्ढे भी दुरुस्त
Sat, 05 Sep 2026 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी। कस्बे में दैवी आपदा के कारण कई स्थानों पर जलभराव हुआ। कई मोहल्लों में पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ।
बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी पानी बहने लगा था। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश चंद साहू ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया।
तेरही माफी और पिपरगवां गांव के बीच नहर में कटान मिलने पर जेसीबी से मिट्टी डलवाकर उसे बंद कराया गया। इससे कस्बे की ओर आ रहा पानी का तेज बहाव नियंत्रित हुआ और आवागमन सुचारु हो गया।
इसी तरह तिंदवारी-बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर गड्ढों को लोक निर्माण विभाग ने दुरुस्त कर दिया है। अमर उजाला ने पांच सितंबर के अंक में सड़क के गड्ढों से हादसे का खतरा शीर्षक से मुद्दे को उठाया था। खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने सड़क ठीक कराने के निर्देश दिए।