फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Recovery in the name of Aadhaar is causing distress to villagers.

Banda News: आधार के नाम पर हो रही वसूली, ग्रामीण परेशान

Tue, 06 Jan 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 06 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Recovery in the name of Aadhaar is causing distress to villagers.
फोटो - 21 ब्लॉक में संचालित केंद्र में आधार कार्ड बनवाने को बैठे लोग। संवाद - फोटो : संवाद
नरैनी। ब्लॉक परिसर के अंदर संचालित आधार सेवा में ग्रामीणों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है। बताया कि आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के नाम पर मनमानी फीस वसूली जाती है।
विज्ञापन

कस्बे के देविननगर निवासी बरातीलाल ने बताया कि बच्ची पूजा का नया आधार कार्ड 10 दिन पहले बनवाया था। इसके लिए संचालक ने दो सौ रुपये लिए। आधार कार्ड न निकलने पर दोबारा नया फॉर्म भरने और फिर से रुपये जमा करने को कहा गया। वहीं नया आधार कार्ड पूरी तरह निशुल्क बनता है। कल्याणपुर निवसी रविंद्र व बड़ेछा गांव निवासी धीरू ने भी बच्चों के आधार अपडेट कराने में मोटी फीस वसूली की बात कहीं। कहा कि अपडेट के लिए 125 रुपये फीस निर्धारित है। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र संचालक खुलेआम मनमानी करते हैं और विरोध करने पर कार्य टाल दिया जाता है।
विज्ञापन

गरीब और दूर-दराज से आने वाले लोग मजबूर होकर अतिरिक्त पैसे देने को विवश हैं। स्थानीय लोगों व ग्रामीणों ने केंद्र संचालकों की मनमानी की जांच व कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संबंध में बीडीओ प्रमोद सिंह ने कहा कि ग्रामीणों से शिकायत मिली है। मामले की जांच जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed