फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ration stuck in 326 shops due to lack of salt, oil

नमक, तेल न होने से 326 दुकानों में राशन अटका

Tue, 17 May 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ration stuck in 326 shops due to lack of salt, oil
बांदा। नमक व तेल न होने से 326 राशन दुकानों में अनाज का वितरण नहीं हो सका। अप्रैल का राशन मई में वितरित होना है। आधा मई खत्म हो गया, लेकिन शत-प्रतिशत दुकानों को राशन आवंटन न होने से वितरण प्रभावित है।
विज्ञापन

जिले में राशन की 702 दुकानें हैं। इनमें 82 दुकानें मंडल मुख्यालय में हैं। इनमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना व प्रधानमंत्री अन्न योजना के अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड पर 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल, एक-एक किलो नमक, तेल, चना दिया जा रहा है। इसी प्रकार पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व 2 किलो चावल सहित नमक, तेल, चना निशुल्क दिया जा रहा है।
विज्ञापन

लेकिन अप्रैल माह में राशन की उपलब्धता न होने से अनाज का वितरण नहीं हो सका। अप्रैल माह का राशन मई माह में वितरित किया जाना है। लेकिन आधा मई निकल जाने के बाद भी शत प्रतिशत राशन की दुकानों को अनाज का वितरण नहीं किया गया। जिससे वितरण प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने बताया कि राशन की दुकानों में गेहूं, चावल के अतिरिक्त चना, तेल, नमक दिए जाने के आदेश हैं। लेकिन अभी तक जनपद स्तर पर नमक, तेल, चना नहीं था। आपूर्ति संस्था नैफेड इसकी सप्लाई नहीं कर पा रही है। 10 मई तक विकास खंड अतर्रा, नरैनी, जसपुरा, बडोखर की 350 व मंडल मुख्यालय की 82 दुकानों में 26 को राशन उपलब्ध करा दिया गया है। नमक व तेल न होने से शेष 326 दुकानों में अनाज का आवंटन नहीं हो सका। मंगलवार को नमक, तेल की सप्लाई प्राप्त हो गई है। गुरुवार तक शत प्रतिशत दुकानों को अनाज का आवंटन कराकर वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed