{"_id":"647b8ebb13c3f7cd1b028124","slug":"rape-victims-statement-recorded-in-court-banda-news-c-12-1-267444-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कोर्ट में दर्ज हुए दुष्कर्म पीड़िता के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कोर्ट में दर्ज हुए दुष्कर्म पीड़िता के बयान
Sun, 04 Jun 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नरैनी कस्बे से किशोरी का अपहरण करके सूरत (गुजरात) ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और उसे निकाह के लिए बाध्य करने के मामले में किशोरी के तीसरे दिन सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में पन्ना, चित्रकूट और सूरत जनपद में छापा मारा। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र निवासी सामूहिक दुष्कर्म का शिकार किशोरी के शनिवार को शहर के सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज किये गए। नरैनी इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। बताया कि एक टीम ने पन्ना और चित्रकूट में दबिश दी। वहां से दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया था। उधर, एक टीम एसआई अजय पटेल के नेतृत्व में सूरत गई है।
वह शनिवार को लौट रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि कस्बा निवासी किशोरी को बाजार से 14 मई को मध्य प्रदेश पन्ना जिले के बरौली गांव का गुड्डू साथियों की मदद से सूरत (गुजरात) ले गया था। वहां 14 दिन सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी परिजन को जानकारी हुई तो किशोरी को चंगुल से छुड़ाकर लाए थे। शनिवार को सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच बलवान सिंह की अभिरक्षा में किशोरी को कोर्ट लाया गया था।