{"_id":"617ed90a49bc7a42df649e24","slug":"rape-victim-girl-tried-to-kill-herself-banda-news-knp6615985110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने की जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने की जान देने की कोशिश
विज्ञापन
बांदा। दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से मिले पत्र में दुष्कर्म की बात सामने आने पर पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ।
कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने शनिवार की शाम घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली। दरवाजे अंदर से बंद थे। परिजनों ने बमुश्किल दरवाजे खोले और उसे फंदे से उतारकर बबेरू सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
परिजनों ने बताया कि घटनास्थल के पास किशोरी का हस्तलिखित पत्र मिला है। इसमें लिखा है कि %मैं घर पर अकेली थी। मेरे साथ गलत काम हुआ है। मैं किसी से नजर नहीं मिला पा रही। इसलिए फांसी लगा रही है।’ पत्र सामने आने पर परिजनों को दुष्कर्म की घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
आरोपी रिश्ते का भाई बताया जा रहा है। पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। फिलहाल आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ।