Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rape accused gets seven years imprisonment

Banda News: दुष्कर्म के आरोपी को सात साल की सजा

Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rape accused gets seven years imprisonment
बांदा। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने एक को दोषी पाया है। कोर्ट ने दोषी को सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की धनराशि पीड़िता को देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

घटना करीब नौ साल पहले तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम गुखरई में हुई थी। यहां पर रहने वाले एक ग्रामीण ने 30 दिसंबर वर्ष 2014 को गांव के ही चुनमुन के खिलाफ नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ग्रामीण का कहना था कि 24 दिसंबर को उसकी 16 साल की बेटी शौच के लिए गई थी। तभी गांव का चुनमुन उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। चार दिन बाद बेटी आई तो आरोपी द्रारा दुष्कर्म करने की बात कही। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी चुनमुन को गरिफ्तार कर चालान कर दिया था।
विज्ञापन

वाद-विवेचना के बाद पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इस मामले में विशेष लोक अभियोजक कमल सिंह गौतम ने बताया कि विशेष न्यायधीश पॉक्सो एक्ट की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। सोमवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी चुनमुन को दोषी मानते हुए सात साल की कठोर सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की धनराशि पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed