{"_id":"6202b40cf4d54147f00a0bdf","slug":"ramsharan-elected-president-of-baberu-bar-association-banda-news-knp679582869","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबेरू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए रामशरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबेरू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए रामशरन
विज्ञापन
बबेरू बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव आदि। संवाद
- फोटो : BANDA
बबेरू। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामशरन प्रजापति, महासचिव रामचंद्र यादव निर्वाचित घोषित किए गए। अन्य पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित चुने गए। सभी 169 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कोई भी मत अवैध नहीं हुआ।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन व निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर रामशरन प्रजापति ने 90 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी छोटकूराम वर्मा (78 वोट) को 12 मतों से हरा दिया। महासचिव में रामचंद्र यादव ने 96 मत लेकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार पांडेय (43 मत) को 53 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष में विष्णु प्रताप सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, सामान्य उपाध्यक्ष देव नारायण सिंह पटेल, संयुक्त सचिव प्रकाशन रमाकांत द्विवेदी, संयुक्त सचिव प्रशासन विजय नारायण और संयुक्त सचिव/आडीटर गणेशचंद्र प्रजापति तथा पुस्तकालय अध्यक्ष रविकरन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
7 सदस्यीय वरिष्ठ और 4 सदस्यीय कनिष्ठ समिति में भी सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी भूपत बाबू पटेल, रामकिशोर यादव, शिवपूजन वर्मा, प्रभुदत्त पांडेय, जय सिंह आदि उपस्थित रहे। दिनभर मतदान की गहमागहमी रही।