फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rambabu and Nihalis in the Games

खेलों में रामबाबू और निहाली का दबदबा

Wed, 05 Dec 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 05 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rambabu and Nihalis in the Games
बेर्रांव में आयोजित लंबी कूद का प्रदर्शन करती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला

युवा कल्याण विभाग की खंड स्तरीय बालक और बालिका वर्ग की ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कैलाशपति इंटर कालेज, बेर्रांव में हुई। अंतिम दिन बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रामबाबू प्रथम, संजय सिंह द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में रवींद्र कुमार प्रथम, जितेंद्र कुमार द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में रवि कुमार प्रथम, नावेंद्रजीत द्वितीय और 800 मीटर दौड़ में संदीप प्रथम व जितेंद्र द्वितीय रहे। 

विज्ञापन


गोला फेंक में रामबाबू प्रथम व बबलू द्वितीय, डिस्कस थ्रो में रामबाबू प्रथम व राहुल द्वितीय और कबड्डी में रजनीश श्रीवास्तव, महेश यादव, रितेश सिंह, विपिन सिंह, संजू सिंह, जीवन खेंगर, दिलकुश यादव व रामबाबू यादव की टीम विजेता बनी। वालीबाल में जितेंद्र कुमार, पुष्पराज यादव, जानकी यादव, जयचंद्र, ज्योति नारायण, देवीदयाल, उदयभान सिंह की टीम विजयी रही। कुश्ती में रवि कुमार व सिद्ध गोपाल के दांव आकर्षक रहे। 
विज्ञापन


बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में नेहाली देवी प्रथम व सावित्री द्वितीय और 200 मीटर दौड़ में राधा प्रथम व सरिता द्वितीय रहीं। गोला फेंक में नेहा प्रथम व नेहाली द्वितीय, डिस्कस थ्रो में निहाली प्रथम, नेहा द्वितीय, लंबी कूद में अंजली प्रथम व नेहाली द्वितीय रही। कबड्डी में नेहाली की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता के दौरान कार्यक्रम प्रभारी/क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रामबाबू, प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार, खंड विकास अधिकारी लालवृत यादव, विनय सिंह, राजेंद्र यादव, उमानंद, शिवशंकर, रामसुमेर, सुधीर धुरिया, सुधीर द्विवेदी, रामस्वरुप आदि मौजूद रहे। बाद में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed