फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ram temple symbol of faith of Hinduism

राम मंदिर हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक

Thu, 12 Aug 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ram temple symbol of faith of Hinduism
खप्टिहा कलां। सिद्धपीठ सद्गुरु सदन गढ़ी दाई परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के आठवें दिन जगन्नाथ पीठाधीश्वर राघव दास महाराज (अयोध्या) ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक है। रामराज की परिकल्पना से विश्व कल्याण निश्चित है।
विज्ञापन

आह्वान किया कि शोक-मोह की मुक्ति के लिए रामराज की स्थापना करें। उन्होंने रामचरित मानस की चौपाई रामप्रताप विषमता खोई, बयरु न कर काहू सन कोई का महत्व बताया। कहा कि वर्तमान परिदृश्य में भाई ही भाई का दुश्मन बनता जा रहा है। ऐसे में रामराज की परिकल्पना संभव नहीं है।
विज्ञापन

इसके लिए आपस में प्रेम रखकर अपने स्वधर्म का पालन करते हुए नीतिगत कार्यों को करें। तभी मानव का कल्याण है। उन्होंने श्रीराम केवट संवाद, चित्रकूट निवास, ऋषि मुनियों से भेंट, जयंत को दंडित करना, गिद्धराज से भेंट, पंचवटी निवास आदि का भी प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान के अवतारों का वर्णन करते हुए कहा कि अयोध्या का राम मंदिर हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक है। विश्व की आत्मा है। आत्मा नहीं रहेगी तो शरीर का कोई अस्तित्व नहीं रहता।

आर्गन पर पंडित सुभाष अवस्थी, बैजों में अशोक विश्वकर्मा, तबला पर योगेंद्र तिवारी, गुड्डन तिवारी, अर्जुन चंदेल, गायक कलाकार रामदास आदि ने संगत दी। 13 अगस्त को कथा का समापन व 14 को भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed