फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rajya Sabha MP surrenders gun

राज्य सभा सांसद ने सरेंडर की बंदूक

Mon, 06 Jul 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP surrenders gun
बांदा। एक व्यक्ति को दो से अधिक लाइसेंसी शस्त्र रखने पर केंद्र सरकार की लगाई गई रोक के बाद तीसरा लाइसेंसी शस्त्र सरेंडर किया जाना शुरू हो गया है। प्रदेश के गृह मंत्रालय ने तीसरा लाइसेंसी शस्त्र 13 दिसंबर तक जमा करने का आदेश दिया है। हालांकि डीएम ने पिछले हफ्ते नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर शस्त्र और लाइसेंस सरेंडर करने के निर्देश दिए हैं। तीसरा शस्त्र लाइसेंस सरेंडर करने की शुरुआत सपा के राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने की है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने आर्म्स (एमेडमेंट) एक्ट-1959 में संशोधन करते हुए एक व्यक्ति के पास अधिकतम दो लाइसेंसी शस्त्र रखने का प्रावधान किया है। इस पर उत्तर प्रदेश शासन ने भी अमल शुरू कर दिया है। हाल ही में प्रदेश सरकार के गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर तीसरा शस्त्र और लाइसेंस 13 दिसंबर 2020 तक जमा/सरेंडर करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट अमित सिंह बंसल ने तीन शस्त्र धारकों को पिछले माह नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर अपने कोई एक शस्त्र, कारतूस, खोखे, लाइसेंस आदि सरेंडर/जमा करने के आदेश दिए थे। जिले में तीन शस्त्रधारकों की संख्या 112 है। इनमें ज्यादातर जनप्रतिनिधि, पूर्व और मौजूदा अधिकारी, पूर्व विधायक और रसूख वाले घरों की कुछ महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद को भी नोटिस मिला था। उनके पास तीन लाइसेंस है। इस पर निषाद ने अपनी दोनाली कारतूसी बंदूक (12 बोर) सोमवार को शहर के बुंदेलखंड गन हाउस में जमा कर दी है। उन्होंने शस्त्र की दुकान से मिली रसीद के साथ निर्धारित प्रारूप और लाइसेंस की मूल प्रति जिला मजिस्ट्रेट को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed