{"_id":"5e20ade88ebc3e8d3e2f8b24","slug":"raju-srivastava-will-wake-up-today-for-water-conservation-banda-news-knp538844930","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण की आज अलख जगाएंगे राजू श्रीवास्तव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण की आज अलख जगाएंगे राजू श्रीवास्तव
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल में पंडाल तैयार कराते अधिकारी।
- फोटो : BANDA
बांदा। जाने-माने हास्य/व्यंग्य कवि, फिल्म कलाकार और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव शुक्रवार को दोपहर बांदा में होंगे। शहर के स्टेडियम ग्राउंड में दोपहर एक बजे आयोजित जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति अपने खास अंदाज और ठहाकों के बीच लोगों को प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में लोगों की संभावित भीड़ के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। शहर के कई इलाकों में यातायात मार्ग में परिवर्तन (रूट डायवर्जन) किया है।
डीएम हीरालाल की अगुवाई में जिले में चल रहे जल संरक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में केन नदी सहित जिले के कुएं-तालाब आदि को संरक्षित करने के लिए हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को भी शामिल किया गया है। राजू दोपहर एक बजे शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्राउंड में जनसमूह को अपने हास्य व्यंग से लोटपोट करेंगे। पूर्व संध्या पर गुरुवार को कार्यक्रम स्थल में तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन
डीएम हीरालाल ने निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार, रिटायर्ड एओ सईद अहमद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के लिए चार नोडल और चार सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। उधर, पुलिस ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है।
शुक्रवार को महाराणा प्रताप चौराहे से कचहरी की तरफ कोई वाहन नहीं आ सकेगा। नए ओवर ब्रिज से संकट मोचन और कचहरी चौराहे के रास्ते से महाराणा प्रताप चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को रोडवेज बस स्टैंड की तरफ से जाना होगा। कार्यक्रम के लिए तीन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें जेएन डिग्री कालेज ग्राउंड, जीआईसी ग्राउंड और पुराने आरटीओ के पीछे स्टेडियम रोड गैस वितरण ग्राउंड शामिल हैं। डीएम हीरा लाल ने जनपद के बाशिंदों से कार्यक्रम में शरीक होने की अपील की है।