फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rajhans Murwan's team was reduced to just 42 runs

Banda News: महज 42 रन पर सिमट गई राजहंस मुरवां की टीम

Sun, 10 Nov 2024 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Rajhans Murwan's team was reduced to just 42 runs
खत्रीपहाड़ (बांदा)। मां विंध्यवासिनी खेल मैदान में चल रहे देहात प्रीमियर लीग सीजन-7 में शनिवार को राजहंस क्रिकेट क्लब (मुरवां) तथा जय मां कारुदेवी (नरैनी) के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुरवां की पूरी टीम महज 42 रन पर सिमट गई। नरैनी की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सुबह टॉस जीतकर राजहंस मुरवां ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान के इस निर्णय पर टीम खरी नहीं उतरी और डीपीएल प्रतियोगिता का सबसे कम स्कोर 42 रन बनाकर सभी खिलाड़ी ढेर हो गए। बल्लेबाज मयंक ने सबसे ज्यादा आठ रन बनाए। अशोक ने सात व आदर्श पांच रन ही बना सके। स्कोर में 18 रन अतिरिक्त के रहे।
विज्ञापन

छह बल्लेबाज बिना खाता खोले चले गए। नरैनी की तरफ से गेंदबाज सत्यम ने 2.4 ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिए। शिवम ने तीन ओवर में दो मेडन फेंके तथा छह रन देकर तीन विकेट लिए। शेरा तथा संकल्प ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरैनी की टीम ने दो विकेट खोकर मैच को नौ ओवर शेष रहते जीत लिया। बल्लेबाज विवेक ने 18 रन तथा उत्कर्ष ने 16 रन बनाए। मुरवां की तरफ से गेंदबाज मयंक ने दो विकेट तथा आदर्श ने एक विकेट लिया। नरैनी ने इस मैच को सात विकेट से जीत लिया। सत्यम को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विकास व्रत मिश्रा, अध्यक्ष चंदन शुक्ला तथा निर्णायक आकाश गोस्वामी और संदीप तिवारी रहे। वहीं स्कोरर निखिल अन्ना व हर्ष तथा कमेंटेटर अनीश मोहम्मद, आलोक शुक्ला, शैलेंद्र पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed