{"_id":"60d8b6828ebc3e87bb6ca8dd","slug":"raipur-lucknow-garib-rath-will-run-again-from-july-1-banda-news-knp636848537","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः एक जुलाई से फिर दौड़ेगी रायपुर-लखनऊ गरीब रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः एक जुलाई से फिर दौड़ेगी रायपुर-लखनऊ गरीब रथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। डेढ़ साल बाद एक बार फिर पटरी पर सुपरफास्ट गरीब रथ एक्सप्रेस एक जुलाई से दौड़ेगी। कोरोना की पहली लहर में 28 मार्च को ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। तब से यह ट्रेन बंद थी। कोरोना की दूसरी लहर के कम होते ही रेलवे ने अब ट्रेन के संचालन की हरी झंडी दे दी है। पहली जुलाई को लखनऊ से रायपुर और दो जुलाई को रायपुर से लखनऊ के लिए गरीब रथ चलेगी।
रेलवे ने कोरोना की पहली लहर में बांदा से गुजरने वाली दो दर्जन एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें बंद कर दी गई थी। कोरोना की दूसरी लहर के कम होते ही पहली जून से ज्यादातर कानपुर-मानिकपुर, मानिकपुर-कानपुर, लखनऊ-जबलपुर, जबलपुर-लखनऊ, झांसी-मानिकपुर, मानिकपुर-झांसी सहित मेमू ट्रेन संचालन शुरू कर दिया गया है। पहली जुलाई से रेलवे सुपरफास्ट गरीब रथ का संचालन शुरू कर रहा है। ट्रेन पूर्व की तरह स्टेशनों में ठहराव यथावत रहेगा। ट्रेन नंबर 95305 पहली जुलाई को लखनऊ से 2.10 बजे चलेगी। कानपुर 3.45, बांदा शाम 6.18 बजे पहुंचेगी।
यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद चलकर चित्रकूट 6.23 बजे, चित्रकूटधाम कर्वी 7.13 बजे, सतना 9.30 बजे, कटनी 10.55 बजे, सहडोल 2 बजे, अनूपपुर 2.42, पेंडरा रोड 3.24 बजे, उसलापुर सुबह 5.05 बजे, भातापारा 6.01 बजे, रायपुर सात बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05306 दिन मंगलवार को रायपुर से दोपहर 12.05 बजे चलेगी। भातापारा 12.53 बजे, उसलापुर 2.05, पेंडरा रोड 3.40 बजे, अनूपपुर 4.25, सहडोल 5.10 बजे, कटनी 7.45 बजे, सतना 9.1 बजे, चित्रकूटधाम कर्वी 11.11 बजे, बांदा रात्रि 12.05 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद चलकर कानपुर 3.25 बजे, लखनऊ सुबह 5.10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
प्रयागराज-आंबेडकर नगर एक्सप्रेस 11 से नियमित
प्रयागराज से आंबेडकर नगर व आंबेडकर नगर से प्रयागराज एक्सप्रेस अब रोजाना चलेगी। पहले यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलती थी। ट्रेन नंबर 0 4116 प्रयागराज से आंबेडकर नगर 11 जुलाई से नियमित चलेगी। पहले यह मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, रविवार चलती थी। ट्रेन नंबर 04115 आंबेडकर नगर से प्रयागराज 12 जुलाई से नियमित चलेगी। पहले यह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार चलती थी।