फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rain ravaged in Bundelkhand

बुंदेलखंड में दगा दे रही बारिश, बांधों से भी टूटी आस

Mon, 02 Jul 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 02 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rain ravaged in Bundelkhand
निरीक्षण करते अभियंता। - फोटो : अमर उजाला

मानसूनी मौसम का पहला पखवारा सूखा बीतने के बाद अब जुलाई की शुरुआत में फिलहाल मानसून मेहरबान नहीं हुआ है। हालांकि पहली जुलाई से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। बुंदेलखंड के बांध पूर्व की तरह तलहटी पर सिमटे और सूखे पड़े हैं।

विज्ञापन


ऐसे में सबसे ज्यादा चिंता और तनाव किसानों के चेहरों पर हैं। उनके खेतों को न बारिश का पानी मिल रहा है, न नहरों से मयस्सर हो रहा है। सिंचाई विभाग ने 5 जुलाई से नहर चलाने का रोस्टर जारी कर रखा है। मगर स्थिति यह है कि चित्रकूटधाम मंडल के 13 बांधों में मात्र तीन बांधों में 3 से लेकर 5 प्रतिशत पानी जमा हुआ है। 15 जून से अब तक सभी बांधों में कुल 187 मिलीमीटर बारिश हुई है।  
विज्ञापन


जुलाई की शुरुआत में ही बारिश से बांध उफना जाते रहे हैं। नहरों को पानी भरपूर मिलने लगता था, लेकिन अबकी मानसून और मौसम रूठा हुआ है। मौसम विभाग ने जून का दूसरा पखवारा मानसूनी मौसम का था। यह सूखा बीता। मौसम विभाग ने पहली जुलाई से जोरदार बारिश का पूर्वानुमान का संकेत दिया था, पर बुंदेलखंड में यह फिलहाल कोरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजे में बांधों की स्थिति ज्यों की त्यों है। सिंचाई विभाग के ताजे आंकड़ों के मुताबिक 15 जून से अब तक सबसे ज्यादा 51 मिलीमीटर बारिश गंगऊ (छतरपुर) बांध क्षेत्र में हुई है। दूसरे नंबर पर रनगवां (छतरपुर) बांध है जहां 40 मिलीमीटर पानी बरसा है। चित्रकूट के बरुआ और अर्जुन बांधों में 10-10 तथा महोबा के उर्मिल बांध में 15 मिलीमीटर बारिश हुई है। डेड स्टोर हो चुके बांधों के लिए यह वर्षा नाकाफी है। पहली जुलाई से मानसून सक्रिय होने का पूर्वानुमान बताया गया था। लेकिन बीते दो दिनों में खासकर बांध क्षेत्रों में कोई बारिश नहीं हुई।

 
बारिश की बेरुखी और बांधों की बदहाली से सबसे ज्यादा चिंतित किसान हैं। यह खरीफ की बुवाई का समय है। लेकिन खेत सूखे होने से जुताई भी नहीं हो पाई। बांदा सिंचाई विभाग ने 5 जुलाई से मुख्य केन नहर चालू करने का रोस्टर जारी कर दिया है। लेकिन बरियारपुर बांध सूखा होने से नहर नहीं चल पाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed