जून के आखिरी दिन भी हुई बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसूनी मौसम शुरू होने के 15वें और जून के आखिरी दिन भी चित्रकूटधाम मंडल में बादल छाए रहे। सूरज ढलने से कुछ पहले कई स्थानों पर बूंदाबांदी या कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। अधिकतम तापमान दूसरे दिन भी 39 डिग्री पर ही टिका रहा। बूंदाबांदी से आर्र्दता में पांच फीसदी की वृद्धि हो गई और यह 70 फीसदी जा पहुंची। इससे उमस में इजाफा हुआ। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक रविवार को भी कमोवेश मौसम की यही स्थिति रहेगी। हवाओं का रुख बार-बार बदलने से मानसूनी बादल ठिठक रहे हैं। फिलहाल बारिश का दारोमदार पुरवइया हवाओं पर ही बताया गया है।
केंद्रीय जल आयोग ने मौसम पूर्वानुमान अनुभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 39 डिग्री रहा। न्यूनतम पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहते हुए 28 डिग्री रहा। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक बारिश की रफ्तार हवाओं पर केंद्रित है। पुरवइया हवाओं से ही अच्छी बारिश होगी। इससे बारिश ठिठक रही है। रविवार को भी ऐसी स्थिति रहने का अनुमान है। सोमवार को झमाझम बारिश के आसार हैं।