फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rain fell from home, three killed

बारिश से गिरे घर, तीन की मौत

Fri, 19 Aug 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 19 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rain fell from home, three killed
शहर के कालवनगंज में धराशायी मकान। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। तूफानी हवा के साथ पूरी रात हुई बारिश से मकान गिरने की अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गृहस्थी का सामान, कार और बाइक भी मलबे में दबकर चकनाचूर हो गए।

विज्ञापन


गुरुवार की रात तेज हवा के साथ लगभग पूरी रात बारिश हुई। छोटी बाजार मोहल्ले में खपरैलदार कच्चा मकान ढह गया। मकान में सो रहे अजय पुरवार (52) पुत्र हीरालाल की दबकर मौत हो गई। दरवाजे पर खड़ी पड़ोसी की कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


इसी मकान में सो रहे हीरालाल के भाई अनिल पुरवार बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि बारिश और नाला उफनाने से पानी घर के अंदर भर गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के आऊ गांव में हुई। गुरुवार की रात मजनूं (35) पुत्र परसदवा लघुशंका को गया था। उसी दौरान उसके घर की दीवार ढह गई। मजनूं की मौके पर ही मौत हो गई। वह माता-पिता की इकलौती संतान था। मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहा था। अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चे छोड़ गया है।


अन्य घटना में रयान (बबेरू) निवासी सियापती (38) पत्नी हीरालाल गुरुवार की रात घर में सोते समय दीवार ढहने से मलबे में दब गई। घरवालों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एक अन्य घटना में बलखंडी नाका निवासी रामखिलावन (60) पुत्र बुटुवा यादव गुरुवार की रात दीवार गिरने से जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed