फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Railways will notice Pollution Control Board

रेलवे को नोटिस देगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

Fri, 12 Feb 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Fri, 12 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Railways will notice Pollution Control Board

बांदा। रेलवे के नाले और गंदगी से बालिका कालेज में

विज्ञापन
फैल रहे प्रदूषण पर क्षेत्रीय पर्यावरण प्रदूषण अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए स्थलीय निरीक्षण कराया है। साथ ही रेलवे को कारण बताओ नोटिस जारी करने का भरोसा दिलाया है।

पीयूसीएल सचिव सैय्यद अली मंजर ने पर्यावरण प्रदूषण अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि आर्य कन्या इंटर कालेज की कक्षाओं में 16 खिड़कियां और रोशनदान उत्तर दिशा की ओर हैं, ताकि हवा और रोशनी आ सके। इसमें रोजाना बालिकाएं बैठकर पढ़ती हैं।

कालेज की दीवार से दो फिट दूरी पर रेलवे ने पक्का नाला बना रखा है। इसमें गंदगी पटी पड़ी है। सड़ांध से कालेज की कक्षाओं में दुर्गंध के चलते बैठना मुश्किल है। बालिकाओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। मच्छरों का भी प्रकोप है।

 नगर पालिका भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही। शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय पर्यावरण कार्यालय के निरीक्षक रामदास ने शुक्रवार को मौका-मुआयना किया।

उनके साथ सैय्यद अली मंजर के अलावा अधिवक्ता शिव कुमार मिश्रा और पूर्व चेयरमैन अब्दुल हफीज फारुकी भी रहे। क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी ने बताया कि रेलवे को कारण बताओ नोटिस जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed