फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Railways has now also restored MST

रेलवे ने अब एमएसटी भी बहाल की

Sun, 20 Mar 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Railways has now also restored MST
बांदा। कोरोना महामारी में बंद की गई यात्री सुविधाओं को रेलवे द्वारा बहाल किए जाने का सिलसिला जारी है। सामान्य बोगियों में आरक्षण समाप्ति, एसी डिब्बों में बिस्तरों की वापसी आदि के बाद अब रेलवे ने मासिक यात्रियों को राहत देते हुए उनकी एमएसटी (मासिक टिकट सुविधा) भी बहाल कर दी है।
विज्ञापन

लगभग 2 वर्ष बाद यह सुविधा वापस हुई है। मंडल मुख्यालय बांदा रेलवे स्टेशन से लगभग 2000 यात्री मासिक टिकट धारक हैं। इनमें अधिकांश कर्मचारी हैं, कुछ व्यापारी भी हैं।
विज्ञापन

सामान्य टिकट मई-जून से
बांदा। कोरोना काल में सामान्य टिकट (गैर आरक्षित) भी रेलवे ने बंद कर दिए थे। सिर्फ मेमू ट्रेन में ही यह सुविधा लागू रही। अब मई और जून में यहां से गुजरने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सामान्य टिकट जारी किए जाएंगे। रेलवे सूत्रों के अनुसार मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस में 23 मई से, ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस में 11 जून से, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में 12 जून से और बरौनी मेल स्पेशल ट्रेन में 13 जून से सामान्य टिकट मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रेलवे ने फिलहाल खिलाड़ी, वृद्ध (सीनियर सिटीजन) और गंभीर रोगों से ग्रस्त यात्रियों को रियायतें बहाल नहीं की हैं। इस वर्ग के यात्रियों में अंसतोष है। इस बाबत जन संपर्क अधिकारी रेलवे (झांसी) मनोज कुमार ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, खिलाड़ियों और मरीजों को किराए की छूट देने के लिए फिलहाल रेलवे बोर्ड से कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed