फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Railways cut underground line, power cut in 18 localities

Banda News: रेलवे ने काटी अंडर ग्राउंड लाइन, 18 मोहल्लों की बिजली गुल

Tue, 23 Apr 2024 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Railways cut underground line, power cut in 18 localities
बांदा। रेलवे ने केन नदी के नीचे से निकली बिजली की 11 हजार वोल्ट की लाइन को काट दिया। यह लाइन केन पुल निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रही थी। इससे शहर के डेढ़ दर्जन मोहल्ले अंधेरे में डूब गए। एक्सईएन विद्युत ने रेल अधिकारियों की लापरवाही के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


झांसी-मानिकपुर रेल लाइन के दोहरीकरण का काम तेजी के साथ चल रहा है। खैरार जंक्शन तक 70 फीसदी पूरा हो गया। रेलवे ने अब बांदा में स्थित केन नदी में पुल बनाने का काम शुरू कर दिया है। पत्थरों को तोड़कर पिलर किए जा रहे है। पुल निर्माण में भूरागढ़ विद्युत सब स्टेशन से शहर की ओर अंडर ग्राउंड 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन बाधा उत्पन्न कर रही थी। पुल का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था ने रेलवे के बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद से सोमवार की शाम लाइन को कटवा दिया। जिससे शहर के एक दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


लाइन कटने की जानकारी मिलने पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों को लाइन नहीं जोड़ने दिया। जिससे इन मोहल्लों के लोग पिछले 36 घंटे से भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे है। सूत्रों की माने तो अभी दो दिन तक लाइन के और कटे रहने की संभावना है। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारी लाइन चालू करने के लिए दूसरे विकल्प की तलाश कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे के अधिकारियों ने बिना सूचना के लाइन काट दी। इससे डेढ़ दर्जन मोहल्ले प्रभावित हैं। विभाग का खासा नुकसान भी हुआ है। इसकी लिखित तहरीर नगर कोतवाली में दी गई है।

प्रकाश देव

अधिशासी अभियंता (विद्युत शहर)

-----



लाइन काटने का आरोप गलत है। पुल निर्माण के दौरान लाइन अचानक कट गई है। बिजली विभाग से कहा गया है कि वह लाइन को अलग कर दूसरे किसी स्थान से ले जाए।

आरपी अवस्थी

सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत (रेलवे)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed