फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rahul Gandhi will march in Bundelkhand

सूखे बुंदेलखंड में पैदल मार्च करेंगे राहुल गांधी

Sun, 03 Jan 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Sun, 03 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will march  in Bundelkhand
बांदा। सूखे बुंदेलखंड में वोटों की फसल तैयार करने में जुटी कांग्रेस ने एलान किया है कि सूखे के मुद्दे पर विधानसभा नहीं चलने देंगे। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि इसी माह शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में बुंदेलखंड की बदहाली को कांग्रेस प्रमुख मुद्दा बनाएगी।
विज्ञापन


यहां के लिए पर्याप्त सरकारी राहत की घोषणा न होने तक कांग्रेस के सभी 28 विधायक सदन नहीं चलने देंगे और काम रोको प्रस्ताव लाएंगे। इस मुद्दे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इसी माह बुंदेलखंड आकर यहां पैदल मार्च करेंगे। पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधायक रीता बहुगुणा की मौजूदगी में विधायक विवेक सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा के नेतृत्व में बुंदेलखंड आए कांग्रेस नेताओं का जत्था रविवार को बांदा में था। रीता बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस बुंदेलखंड के लिए कुछ ऐसा करेगी कि केंद्र और राज्य सरकारें यहां का दुख-दर्द दूर करने के लिए मजबूर हो जाएं। कांग्रेस नेताओं के जत्थे ने रविवार को बुंदेलखंड के सूखे खेतों की खाक छानी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में किसान और मजदूर भुने आलू खाकर गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम लोगों को आधा पेट भोजन ही मिल रहा है। उन्होंने चौपाल लगाकर केंद्र और राज्य सरकारों की खामियां और पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की उपलब्धियां बताईं। श्रीमती बहुगुणा ने अपने भ्रमण की शुरुआत तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के गोयरा मुगली, करछा, गुरेह और अरबई गांवों से की। मुस्लिम बहुल गोयरा गांव में धूल उड़ा रहे खेतों से गुजरने के बाद ग्रामीणों के बीच बैठ कर कांग्रेस नेताओं ने चौपाल लगाई।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed