{"_id":"1ec651d56df35dc2fbb924fe37311e6d","slug":"raged-at-the-delay-in-construction-engineers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण में देरी पर अभियंताओं को डीएम ने फटकार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण में देरी पर अभियंताओं को डीएम ने फटकार लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया गांवों की समीक्षा में डीएम ने निर्माण में देरी और गड़बड़ी पर आरईएस, पीडब्ल्यूडी व मंडी समिति (निर्माण) अधिशासी अभियंताओं को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा। कमी मिलने पर नोडल अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराने को कहा।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को बैठक में डीएम सुरेश कुमार ने 2013-14 के लोहिया गांवों में आंतरिक गलियां (सीसी रोड) और केसी ड्रेनेज की जानकारी ली। 28 में नौ लोहिया गांव संतृप्त न होने पर कार्यदाई संस्था आरईएस अधिशासी अभियंता संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
पूरी धनराशि जारी होने के बावजूद काम पूरा न होने पर डीएम ने चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी भवनों में समाज कल्याण निर्माण निगम अभियंता ने बताया कि सभी आठ भवन बनाए जा चुके हैं। आरईएस को मिले 32 भवनों में 22 में काम शुरु हुआ है। 10 भवनों में काम शुरु न होने पर डीएम ने फटकार लगाई।
विज्ञापन
सभी बीडीओ को सफाई अभियान चलाने को कहा। लोहिया व इंदिरा आवासों की समीक्षा में किसी भी अपात्र को आवास आवंटन करने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। बुधेड़ा (जसपुरा) व अछरौड़ मार्ग क्षतिग्रस्त होने पर कार्रवाई के आदेश दिए। नोडल अधिकारियों को अपने जिम्मेदारी वाले लोहिया गांवों का सभी बिुंदओं पर सत्यापन करने को कहा।