फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Race and religion are covetous of power used

सत्ता लोलुप कर रहे जाति और धर्म का इस्तेमाल

Sun, 27 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 27 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Race and religion are covetous of power used

राष्ट्रीय स्वराज पैंथर के तत्वावधान में शहीदे आजम

विज्ञापन
भगत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बड़ी संख्या में लोग इसमें शरीक थे। वक्ताओं ने आजादी की लड़ाई में शहीदों के योगदान पर चर्चा की।

स्वराज पैंथर ने रविवार को शोभायात्रा के बाद जीआईसी मैदान में जनसभा के साथ शहीद भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

पैंथर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के कोआर्डिनेटर मुन्नालाल दिनकर ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश के नौजवानों में क्रांति की चिंगारी जगाई थी। 23 साल की उम्र में उन्होंने जीवन कुर्बान कर दिया।

समाजसेवी बृजेश गौतम (उरई) ने भगत सिंह को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। चौधरी सुंदरलाल शास्त्री, सरदार बहादुर सिंह कुशवाहा, जयनारायण वर्मा (ललितपुर), अनिल भारतीय, चौधरी राजनारायण सिंह (कानपुर देहात), मानिकचंद अरेजा, संतपाल सिंह, सुरेशचंद्र गौतम, जगतपाल सिंह ने संबोधित किया।

शहीदे आजम भगत सिंह को बच्चों ने भी उनके जन्म दिन पर याद किया। खिन्नीनाका स्थित पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस के आवास के नजदीक बच्चों ने भगत सिंह के चित्र पर फूल चढ़ाए और प्रेरणादायक उनके नारे लगाए।

बुजुर्ग समाजवादी नेता और पूर्व मंत्री श्री बोस ने बच्चों को सरदार भगत सिंह के बारे में बताया। देर रात तक बच्चे जोश में आसपास धूम कर नारे लगाते रहे। बच्चों में अनुजा त्रिपाठी, प्रतेश द्विवेदी, प्रतीक दुबे, कुलदीप गुप्ता, समर्थ बोस, कृष्णा त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed