{"_id":"5ef395778ebc3e42fb10a78f","slug":"quarantine-center-can-be-set-up-in-atra-ayurvedic-college-banda-news-knp5673967151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतर्रा आयुर्वेदिक कालेज में बन सकता है क्वारंटीन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतर्रा आयुर्वेदिक कालेज में बन सकता है क्वारंटीन सेंटर
विज्ञापन
अतर्रा में आयुर्वेदिक कालेज भवन का निरीक्षण करते डीएम अमित सिंह बंसल।
- फोटो : BANDA
बांदा। हरेक जिले में कोविड-19 के लिए एहतियाती उपायों के तहत 1000 बेड क्षमता के क्वारंटीन सेंटर/वार्ड तैयार करने के मुख्यमंत्री के निर्देशों पर यहां का सरकारी अमला तैयारियों में जुट गया है। बुधवार को डीएम ने अफसरों के साथ अतर्रा नगर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कालेज के नवनिर्मित भवन का जायजा लिया। क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।
प्रदेश में दिन-ब-दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर मुख्यमंत्री ने हरेक जिले में कम से कम एक हजार क्षमता के क्वारंटीन सेंटर बनाने के निर्देश दिए हैं। डीएम अमित सिंह बंसल ने बुधवार को अतर्रा स्थित आयुर्वेदिक कालेज के नवनिर्मित भवन निरीक्षण किया। उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह भी थे।
उन्होंने बताया कि अतर्रा का नवनिर्मित भवन में करीब 40 कक्ष हैं। बिजली, पंखे आदि की व्यवस्था है। यहां लगभग 800 बेड लगाए जा सकते हैं। इसके अलावा कालेज के हॉस्टल में भी व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर डाक्टरों को यहां क्वारंटीन सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान अतर्रा एसडीएम जेपी यादव और राजकीय आयुर्वेदिक कालेज प्राचार्य सीके राजपूत आदि भी थे।
विज्ञापन
ट्रूनेट मशीन की जांच लैब में खारिज
बांदा। जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन जांच में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने की रिपोर्ट को झांसी लैब ने खारिज कर दिया। लैब की रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया है। यह निगेटिव है। इस खबर के बाद यहां दूरदर्शन रिले सेंटर कालोनी के बाशिंदों ने राहत की सांस ली है। उधर, बुधवार को चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों से कोई भी संक्रमित मेडिकल कालेज नहीं भेजा गया। मेडिकल कालेज से तीन नमूने जांच को और भेजे गए हैं। इन्हें मिलाकर लैब में लंबित नमूनों की संख्या 142 है।
शहर के इंदिरा नगर में स्थित दूरदर्शन रिले सेंटर के कर्मचारी की 25 वर्षीय बेटी की सोमवार को जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन में हुई जांच में कोरोना संक्रमण के लक्षण बताए गए थे। इससे युवती के परिवार सहित कालोनी के बाशिंदे भी चिंतित थे। युवती का स्वॉब नमूना पुष्टि के लिए झांसी लैब भेजा गया था। मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट निगेटिव है।
उधर, चार मरीजों द्वारा कोरोना की जंग जीतकर स्वस्थ हो जाने पर बुधवार को उन्हें मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज कर दिया गया। मेडिकल कालेज की प्रेस बुलेटिन के मुताबिक यहां इस समय 50 मरीज भर्ती हैं। अब तक यहां भर्तही होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 246 की संख्या पार कर गया है। इनमें 196 स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। सक्रिय संक्रमितों की संख्या 50 है।