फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Quad rider car collision injures three

ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार तीन घायल

Wed, 11 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 11 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Quad rider car collision injures three
accident
बांदा। ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल हो गए। अन्य हादसों में फौजी समेत पांच जख्मी हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उरई के पटेल नगर निवासी शिवसरन (40) और उनका पुत्र सौरभ (25) व परिवार की सुनीता (40) पत्नी गुरुमुख मंगलवार की रात मारुति कार से अतर्रा से उरई वापस लौटते समय खुरहंड गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी फौजी श्रीराम दीक्षित (25) पुत्र जगदीश प्रसाद मंगलवार की रात भतीजे सुधांशु (12) पुत्र रामवीर के साथ बाइक पर बांदा से घर जाते समय गिरकर घायल हो गए। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के भिम्मा का पुरवा निवासी मुस्कान (5) पुत्री राममनोहर स्कूल जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरी खानपुर गांव निवासी रामनारायण की पुत्री साधना (6) मंगलवार की रात छत से गिरकर घायल हो गई। उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव निवासी शोभा (17) पुत्री रामखिलावन मवेशी लेकर खेत जाते समय लोडर की टक्कर से घायल हो गई। ग्रामीणों ने लोडर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed