{"_id":"5705590e4f1c1b736ec81112","slug":"put-the-values-of-society-every-child-seeing-the-characters-knowledge","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘समाज का बढ़ाओ मान, हर बच्चे को देकर अक्षर ज्ञान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘समाज का बढ़ाओ मान, हर बच्चे को देकर अक्षर ज्ञान’
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बड़ोखर खुर्द गांव में स्कूल चलो रैली मेें शामिल बच्चों को बिस्कुट बांटते एसडीएम अनुज सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शिक्षा सत्र की शुरुआत में जगह-जगह स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। बैंडबाजों के साथ छात्र-छात्राओं ने ‘समाज का बढ़ाओ मान, हर बच्चे को देकर अक्षर ज्ञान’ प्रेरक नारे लगाते हुए अभिभावकों को बच्चे स्कूल भेजने का संदेश दिया।
विज्ञापन
बड़ोखर खुर्द बीआरसी में एसडीएम सदर अनुज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। इसमें बड़ोखर खुर्द गांव के सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। खंड शिक्षाधिकारी जयकरन प्रजापति ने भी ग्रामीणों से बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, नरेंद्र सोनी, कमल सिंह, रामकृपाल गुप्ता, इसहाकुद्दीन सिद्दीकी, कनीज फात्मा, सुरेंद्र कुमार, प्रकाशचंद्र सक्सेना, कृष्ण मूर्ति राजू, अंबरीश साहू, समेत सभी टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीआरसी तिंदवारी में बीएसए ओपी त्रिपाठी व बीडीओ ओपी शुक्ला ने झंडी दिखाकर रैली रवाना की। इसमें तिंदवारी नगर क्षेत्र के सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। बीआरसी सह-समन्वयक महावीर रमेश सिंह, शिव कुमार सिंह, अंजू चौरसिया, मूंगुस संकुल प्रभारी सुरेश सिंह, प्रधानाध्यापक संध्या, शिव प्रसाद, रीता गुप्ता, सुमनलता, शारदा प्रसाद पांडेय समेत सभी टीचर मौजूद रहे।
बबेरू नगर और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव, खंड शिक्षाधिकारी राजीव प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह ने बीआरसी से झंडी दिखाकर रैली रवाना की।
जेपी शर्मा इंटर कालेज, महर्षि कन्या इंटर कालेज, बीएसएम पब्लिक स्कूल, सनराइज हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी भागीदारी की। टीचर यूसुफ खां, मइयादीन यादव, शैलेंद्र मिश्रा, रमाशंकर यादव, सीपी गुप्ता, शैलेंद्र रावत, अनूप तिवारी, जयकरन यादव, नरेंद्र अवस्थी, योगेंद्र चौहान, केशव प्रजापति, कुलभाष्कर अग्रहरि समेत सभी टीचर मौजूद रहे।
प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पारा बिहारी के छात्र-छात्राओं ने भी रैली निकाली। प्रधानाध्यापक पुष्पराज सिंह, टीचर नजमा, सुनीता, गंगा प्रसाद आदि मौजूद रहे। बीआरसी महुआ में ब्लाक प्रमुख शशि यादव ने हरी झंडी दिखाकर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व जीडी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को रवाना किया।
खंड शिक्षाधिकारी शिवऔतार, एबीआरसी रफी अहमद, जयकिशोर दीक्षित, सौरभ आर्य, राजकुमार पांडेय, प्रदीप श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, हेमंत शुक्ला समेत टीचर व ब्लाक कर्मी मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय बड़ोखर बुजुर्ग में बैंडबाजे के साथ रैली निकाली गई।
प्रधानाध्यापक नीता खरे, शीला देवी, शशि गुप्ता, अंजनी साहू, सुधीर श्रीमाली, नंद कुमार समेत समाजसेवी राहुल निगम आदि उपस्थित रहे। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरबई प्रधानाध्यापक मोहम्मद हबीब खां, विद्याभूषण सिंह पटेल की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकाली।
प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय जारी के छात्र-छात्राओं ने संकुल प्रभारी पैसुनीराम भारतीय की मौजूदगी में रैली निकाली। इंचार्ज प्रधानाध्यापक बाबूलाल यादव, राजेश द्विवेदी, रामआसरे गुप्ता, सुमन पटेल समेत टीचर शामिल रहे। जसपुरा ब्लाक के मड़ौली गांव में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।