फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Put commission Be the beneficiary!

‘सोलर फोटोवोल्टिक इरीगेशन पंप’ योजना का हाल : कमीशन जमा करो फिर बनो लाभार्थी !

Tue, 20 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 20 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Put commission Be the beneficiary!

पहले कमीशन का रेट तय करिए फिर योजना का लाभार्थी बनिए। कृषि विभाग में कुछ ऐसा ही चल रहा है। आवेदन जमा करने आ रहे कई किसानों ने यह बात कही।

विज्ञापन


डीजल की महंगाई और बिजली कटौती की वजह से खेती की बढ़ रही लागत के मद्देनजर शासन ने ‘सोलर फोटोवोल्टिक इरीगेशन पंप’ योजना लागू की है। जिले में 3000 वाट (3 एचपी) के 10 सोलर पंप और 4800 वाट (5 एचपी) के दो सोलर पंप लगाए जाने हैं।
विज्ञापन


सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ किसानों तक पहुंचने से पहले ही ‘बाबू’ खेल कर रहे हैं। आवेदन जमा करने मवई, जौरही, कटरा कालिंजर, जसपुरा से आए कई किसानों ने बताया कि चयन के नाम पर उनसे पहले कमीशन जमा करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 3 एचपी सोलर पंप पर आने वाली लागत में 75 फीसदी अनुदान लाभार्थी किसान को मिलना है। इसमें 45 फीसदी राज्य सरकार और 30 फीसदी अनुदान केंद्र सरकार देगी जबकि 25 फीसदी खुद कृषक को लगाना होगा। 5 एचपी में 20 फीसदी राज्य सरकार और 30 फीसदी केंद्र सरकार अनुदान देगी।

50 फीसदी लाभार्थी कृषक को खुद लगाना होगा। 3 एचपी पंप की कुल लागत 5.70 लाख रुपये है। इसमें से 2,56,500 रुपये राज्य और 1,71,000 रुपये केंद्र सरकार छूट देगी। 1,42,000 रुपये किसान को जमा करना है। 5 एचपी में 1,82,400 रुपये राज्य और 2,73,600 रुपये केंद्र का अनुदान है। 50 फीसदी यानी 4,56,000 रुपये कृषक को लगाना होगा।


सभी विकास खंडों में 3 एचपी के एक-एक सोलर पंप लघु सीमांत किसान लगाएंगे। विकास खंड नरैनी तथा बबेरू में एक-एक सोलर पंप अल्पसंख्यक लघु सीमांत किसानों को दिए जाने हैं। 5 एचपी के एक-एक सोलर पंप विकास खंड बड़ोखर खुर्द व महुआ में लगाए जाने हैं।

उप कृषि निदेशक उमेशचंद कटियार ने बताया कि सोलर पंप में कमीशन जैसे आरोप गलत हैं। ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलेगी तो जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान किसी को भी कमीशन के नाम पर धेला न दे। कोई मांगे तो उन्हें सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed