{"_id":"695ab2d5d8655c36b60ff44f","slug":"pure-drinking-water-supply-fails-in-banda-citizens-upset-banda-news-c-212-1-bnd1017-138508-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बांदा में शुद्ध पेयजल आपूर्ति विफल, नागरिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बांदा में शुद्ध पेयजल आपूर्ति विफल, नागरिक परेशान
Mon, 05 Jan 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 04 नालियों से निकली घरों की पाइप लाइनें। संवाद
बांदा। जल संस्थान शहरवासियों को पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रहा है। वर्षों से पानी की टंकियों, कुओं और फिल्टर हाउसों की सफाई नहीं की गई है। पाइप लाइनों में लीकेज के कारण कई मोहल्लों में गंदा और मटमैला पानी आ रहा है, जिससे नागरिक परेशान हैं। लोग गंदे पानी को उबालकर पीने को मजबूर हैं। केन नदी और बोरवेल से आने वाले पानी की गुणवत्ता भी खराब है।
केन नदी से प्राप्त कच्चे पानी को बाबेश्वर पर्वत और भूरागढ़ स्थित फिल्टर हाउसों में भेजा जाता है। वहां से पानी को शहर की विभिन्न टंकियों में पानी पहुंचा कर सुबह के समय आपूर्ति की जाती है लेकिन, फिल्टर हाउस और पानी टंकियों की सालों से सफाई न होने और पर्याप्त मात्रा में फिटकरी व ब्लीचिंग पाउडर न डाले जाने के कारण पानी दूषित हो रहा है। कई जगहों पर खानापूर्ति के लिए केवल सफाई की तारीख बदली जाती है।
शहर के करीब डेढ़ दर्जन मोहल्लों में भी यही स्थिति बनी हुई है। निवासियों का कहना है कि कुओं की वर्षों से सफाई नहीं हुई है और पानी को बिना फिल्टर किए ही आपूर्ति कर दिया जाता है। कुओं के जलस्तर में कमी आने से पानी अक्सर गंदा हो जाता है।
विज्ञापन
नालियों से निकली पाइप लाइनें दूषित पानी का कारण
कई मोहल्लों में गलियों में पाइपलाइन उपलब्ध न होने के कारण लोग सड़क से कनेक्शन लेकर नालियों के रास्ते घरों तक पानी पहुंचा रहे हैं। पाइप फटने या लीकेज होने पर नालियों का दूषित पानी नलों में आ जाता है। इसके अतिरिक्त, जल संस्थान की कई पाइप लाइनें भी नालियों के पास से गुजरती हैं, जिनके लीकेज से भी गंदगी घरों तक पहुंच रही है।
-- -
शहर की जनसंख्या-195362
शहर में नल संयोजन-26432
पानी की जरूरत-26.96 एमएलडी
पानी की उपलब्धता-2136 एमएलडी
-- -- --
पानी आपूर्ति के स्रोत
नलकूप-22, सक्रिय-18
हैंडपंप-1075
केन नदी
ओपेन बोरवेल-15
ओवरहेड टैंक-9
सीडब्लूआर-6
-- -- -- --
वर्जन-
गंदे पानी की कहीं भी आपूर्ति नहीं हो रही है। शिकायत मिलने पर लीकेज ठीक कराया जाता है। कुओं को छोड़कर केन नदी से होने वाली आपूर्ति का पानी फिल्टर करके घरों में भेजा जाता है। टंकियों की हर साल सफाई होती है। इंदौर में समस्या सीवरेज पानी पहुंचने से हुई है। यहां सीवर संचालित नहीं हैं।
- शिवराज वर्मा, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान, बांदा
-- -- -