फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Purchase paddy farmer kindled against arbitrary

धान खरीद में मनमानी पर भड़के किसान

Sun, 29 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 29 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Purchase paddy farmer kindled against arbitrary
किसानों से बातचीत करते पुलिस क्षेत्राधिकारी। - फोटो : amarujala

सरकारी खरीद क्रय केंद्रों पर धान खरीद में की जा रही मनमानी के खिलाफ किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे लगे रहे जाम में पूर्व मंत्री की एंबुलेंस समेत तमाम वाहन फंसे रहे। एसडीएम व सीओ के समझाने पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


अधिवक्ता अमर सिंह राठौर की अगुवाई में कई गांवों के किसानों ने शनिवार को तहसील के सामने इलाहाबाद-झांसी हाईवे पर सड़क जाम कर दी। कहा कि किसान धान की उपज लेकर खरीद केंद्रों पर डेरा डाले हैं। इस कड़ाके की सर्दी में खुले में रात बितानी पड़ रही है। जबकि उनका नंबर ही नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि केंद्रों में दलालों और बिचौलियों का धान खरीदा जा रहा है। 31 जनवरी के बाद धान खरीद बंद हो जाएगी। ऐसे में किसान बेहद परेशान हैं। उनका सैकड़ों कुंतल धान मंडी में डंप है। ओरहा, सेमरिया, तेरा, महुटा, अतर्रा ग्रामीण, गुमाई, तेंदुही आदि गांव धान बाहुल्य गांव हैं। किसान लाला तिवारी व दादू आदि ने शासन विरोधी नारे लगाए। सूचना पर एसडीएम अरविंद कुमार तिवारी और सीओ जितेंद्र सिंह परिहार, थानाध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्र ने किसानों को समझाया। एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाई। किसानों को पर्ची दी और सीधे मिलों में धान बेचने को कहा। तब कहीं किसानों ने जाम हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed