फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pump house not built in embankment of Cane River

केन नदी के तटबंध में नहीं बना पंप हाउस

Wed, 24 Jun 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pump house not built in embankment of Cane River
Pump house not built in embankment of Cane River - फोटो : BANDA
बांदा। शहर को केन नदी की बाढ़ से बचाने के लिए तटबंध तो बना दिया गया, लेकिन पंप हाउस अभी तक नहीं बन पाया है। शहर से बारिश का पानी निकालने के लिए अभी भी कामचलाऊ व्यवस्था है। इस कारण अधिक बारिश होने से कई इलाकों के डूबने का खतरा बन जाता है। इसके अलावा तटबंध के रखरखाव पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे यह जर्जर होता जा रहा है।
विज्ञापन

बसपा सरकार में सिंचाई मंत्री रहे बांदा के बाशिंदे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने तटबंध स्वीकृत और निर्मित करवाया था। लगभग दो किलोमीटर लंबे तटबंध में बोल्डर (पत्थर) लगाए गए हैं। तटबंध पर कच्ची सड़क बनी है। तटबंध में शहर का पानी नदी में डालने के लिए पंप हाउस भी बनना था, लेकिन यह अभी तक नहीं बन पाया। बसपा सरकार जाने के बाद इसकी किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप शुक्ला को आरटीआई के तहत सिंचाई प्रखंड तृतीय अधिशासी अभियंता ने दी सूचना में बताया है कि तटबंध बांदा शहर को बाढ़ से बचाने में सक्षम है। डाउन स्ट्रीम में एकत्रित बारिश का पानी निकालने के लिए पंप की व्यवस्था है। अधिशासी अभियंता ने यह भी बताया कि पंप हाउस निर्मित न होने से दो पंप स्टोर में रखे हैं। इनमें से एक खराब हो चुका है। पंप की क्षमता 43.9 बीएचपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में 10 लाख और वर्ष 2014-15 में 20 लाख रुपये आवंटित हुए थे। तटबंध की देखरेख के लिए सहायक अभियंता, अवर अभियंता और दो बेलदार नियुक्त हैं। दावा किया है कि तटबंध सुचारु रूप से चल रहा है। शहर का पानी गेटों के माध्यम से नदी में जा रहा है।

तटबंध ने बचाई बाढ़ की तबाही
आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप शुक्ला ने कहा कि तटबंध निर्माण के पहले अक्सर केन नदी की बाढ़ बांदा शहर के कई मोहल्लों में तबाही मचाती थी।
करोड़ों रुपये का नुकसान होता था। बसपा सरकार में तटबंध बनने से शहर को बड़ी राहत मिली, लेकिन अन्य सरकारों ने इसे तवज्जो नहीं दी। पंप हाउस अधूरा पड़ा है। साथ ही तटबंध जगह-जगह ध्वस्त या क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी मरम्मत भी नहीं कराई जा रही। जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Pump house not built in embankment of Cane River

Pump house not built in embankment of Cane River- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed