फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Provided financial help of 2-2 thousand to 30 poor

30 गरीबों की 2-2 हजार की आर्थिक मदद की

Sat, 25 Dec 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Provided financial help of 2-2 thousand to 30 poor
बांदा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 459 ग्रामों की एक लाख 30 हजार 210 घरौनियों का वितरण हुआ। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने स्वामित्व योजना के तहत कलक्ट्रेट में लाभार्थियों को घरौनियों का वितरण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत 602 ग्रामों को अधिकृत किया गया है। चकबंदी व गैर आबादी के 78 गांवों को छोड़कर 524 ग्रामों में आबादी सर्वेक्षण ड्रोन के माध्यम से कराया गया। सदर तहसील के पायलट प्रोजेक्ट अंतर्गत 10 ग्रामों की घरौनी वितरण 11 अक्तूबर 2020 को प्रधानमंत्री व 12 फरवरी को 44 ग्रामों की घरौनियों का मुख्यमंत्री ने डिजिटल वितरण किया था। गुरुवार को 459 ग्रामों की 1 लाख 30 हजार 210 घरौनियों का जिला मुख्यालय व तहसीलों में वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने मवई बुजुर्ग के किसान दादूराम, नंद किशोर, निजामुददीन, लुकतरा के प्रेमबाबू, खुदा बख्श, महोखर के हिमांशु, सूरजबली, पड़ुई के गोविंद, शिवकुमार, सूरजबली, पचनेही के पुरुषोत्तम, बैधनाथ, जमालपुर के राकेश सिंह, रमेश सिंह को घरौनी का वितरण किया। कहा कि अब लाभार्थी बैंकों से ऋण लेने के साथ ही अन्य वित्तीय लाभ लेने में घरौनी को संपत्ति के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। यह संपत्ति का कानूनी रिकार्ड होगा। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ सहित लाभार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed