फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Protest against increase in diesel-petrol prices

डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 04 Jul 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Protest against increase in diesel-petrol prices
नरैनी में बीडीओ को ज्ञापन देते कांग्रेस नेता। - फोटो : BANDA
बांदा/बबेरू/नरैनी। डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि का विरोध कर रही कांग्रेस ने शनिवार को हर ब्लाक मुख्यालय में खंड विकास अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजे। बढ़ी दरें वापस लेने की मांग की। जनहित की अन्य समस्याएं भी शामिल कीं।
विज्ञापन

बबेरू में कार्यक्रम प्रभारी आदित्य स्वरूप पांडे व गजेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। डॉ. इंद्रनारायण द्विवेदी, रामप्रसाद त्रिपाठी, लालबाबू सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

नरैनी में ब्लॉक अध्यक्ष राजबहोर शिवहरे के नेतृत्व में प्रदर्शन कर बीडीओ मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन दिया गया। राजा बाबू, मोहम्मद निसार सिद्दीकी, रईस खां, जयपाल सिंह, रामचंद्र कुशवाहा, देवेंद्र प्रताप, रामकिशोर सोनकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ोखर ब्लाक में दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पीसीसी सदस्य मुमताज अली, बीलाल, सीमा खान, राजेश दुबे, धीरू पांडेय, कालीचरन निगम आदि शामिल रहे। महुआ में महिला अध्यक्ष सीमा खान, रामशंकर लाला, सैय्यद अल्तमश आदि के नेतृत्व में, जसपुरा ब्लाक मुख्यालय में जगन्नाथ सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा व रेखा वर्मा की अगुवाई में, तिंदवारी ब्लाक में रामहित निषाद, डॉ. राजेंद्र त्रिपाठी व रामपाल अवस्थी के नेतृत्व में, बिसंडा में सूरज वाजपेयी, शिवकांत व आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदर्शन के ज्ञापन दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed