फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Proposed 12 million to improve the water system, education and medical

शिक्षा, चिकित्सा और पानी व्यवस्था सुधारने को 12 करोड़ रुपये प्रस्तावित

Thu, 01 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 01 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Proposed 12 million to improve the water system, education and medical

नए वर्ष की जिला योजना में शिक्षा, चिकित्सा, पानी, सड़क और रोजगार जैसी सुविधाएं मुहैया होंगी। साढ़े तीन अरब की जिला योजना में इन कामों के लिए 36 फीसदी पैसा प्रस्तावित किया गया है। पिछले वर्ष से यह काफी ज्यादा है।

विज्ञापन


नए वर्ष पर नई उम्मीदों में जिला योजना में भी कुछ गुल खिलाएगी। बीते साल के आखिरी दिनों में नए साल (2015-16) के लिए वार्षिक जिला योजना तैयार करके जिला समिति ने प्रदेश सरकार को भेज दी है। उम्मीद है अखिलेश सरकार इस पर बिना कैंची चलाए मंजूरी देगी। वार्षिक जिला योजना में शिक्षा पर सात करोड़ 63 लाख 60 हजार रुपये प्रस्तावित है।
विज्ञापन


हालांकि उच्च शिक्षा के लिए धेला भी नहीं प्रस्तावित किया गया है। सबसे ज्यादा सात करोड़ 14 लाख 95 हजार रुपये माध्यमिक शिक्षा को प्रस्तावित हैं। प्राथमिक शिक्षा को 42.07 लाख और प्राविधिक शिक्षा को मात्र 6.58 लाख रुपये खर्च का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह चिकित्सा क्षेत्र मेें नए साल पर जिला योजना से 1.63 करोड़ रुपये की योजनाएं बनी हैं। परिवार कल्याण के लिए इसमें कोई बजट प्रस्तावित नहीं किया गया है। सबसे ज्यादा 98 लाख रुपये एलोपैथिक चिकित्सा को प्रस्तावित हैं। होम्योपैथिक चिकित्सा को 35.88 लाख और आयुर्वेद एवं यूनानी को 29.45 लाख रुपये की मंजूरी मिली है।

नए वर्ष की उम्मीदों में शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेयजल की भी उम्मीदें शामिल हैं। पेयजल पर कुल 18.65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वार्षिक जिला योजना में गांवों में पेयजल के लिए 15.63 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। शहरी क्षेत्रों में पेयजल के लिए तीन करोड़ दो लाख 70 हजार रुपये की योजना शामिल की गई है।


नया साल सड़कों के लिए भी सुखहाल होगा। जिला योजना में सड़क और पुल के लिए वर्ष 2015-16 में 36.14 करोड़ के प्रस्ताव दिए गए हैं। इसके अलावा वार्षिक जिला योजना में रोजगार कार्यक्रमों के लिए 63.35 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। कुल मिलाकर बृहस्पतिवार से शुरू हुए नए वर्ष की उम्मीदें काफी सुखदाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed