{"_id":"655bab97ddca4644e90bd134","slug":"proposal-of-rs-10-crore-ready-for-construction-of-bus-stand-banda-news-c-212-1-sknp1008-4596-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बस स्टैंड निर्माण के लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बस स्टैंड निर्माण के लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव तैयार
Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बांदा। पर्यटक स्थल कालिंजर में बस स्टैंड बनाने की कवायद तेज हो गई है। जमीन मिलने के बाद स्टैंड के निर्माण को 10 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। बस स्टैंड के निर्माण से यूपी व एमपी के पन्ना व छतरपुर के यात्रियों को सहूलियत होगी। अभी सिर्फ पन्ना के लिए बांदा डिपों की सिर्फ दो ही बसें है।
प्रदेश सरकार पर्यटन स्थलों को बस सेवा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। हाल ही में मथुरा, अयोध्या, वराणसी आदि धार्मिक व पर्यटक स्थलों के लिए बस सेवा शुरू की गई है। कालिंजर में स्थित दुर्ग व भगवान नीलकंठेश्वर के दर्शनों को देश विदेश के पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। बताते है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को पीने के बाद शांति प्राप्त करने के लिए भगवान शिव ने कालिंजर में विश्राम किया था। लेकिन मौजूदा समय में साधनों का खासा अभाव है।
रोडवेज की सिर्फ पांच बसें ही कालिंजर के लिए चलती है। इनमें दो कालिंजर होते हुए मध्य प्रदेश के पन्ना जाती है। सुबह-शाम कोई साधन न होने से पर्यटकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। शासन के आदेश पर कालिंजर में बस स्टैंड बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। ताकि यहां का विकास हो और पर्यटकों को साधनों के लिए न भटकना पड़े। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कालिंजर में ग्राम पंचायत की पांच एकड़ जमीन मिल गई है। स्टैंड के निर्माण के लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव शासन भेजा जा रहा है।