फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Problems due to lockout in BRC, demand for action

Banda News: बीआरसी में तालाबंदी से दिक्कतें, कार्रवाई की मांग

Fri, 05 Jul 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Problems due to lockout in BRC, demand for action
बांदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को ज्ञापन देकर बीआरसी बड़ोखर में तैनात अधिकारियों पर कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि ताला बंद रहने से शिक्षक अपनी समस्याएं लेकर भटकते हैं।
विज्ञापन




बड़ोखर खुर्द ब्लाक अध्यक्ष जसवंत सिंह परिहार की अगुवाई में शिक्षक नेताओं ने कहा कि शुक्रवार को चार बजे शिक्षकों की समस्याएं लेकर बीआरसी गए तो ताला बंद मिला। बाहर तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मी ही मिले। बीईओ से फोन पर वार्ता की तो उन्होंने बंदी को लेकर अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

कहा कि 25 जून को भी समस्याएं लेकर गए तो ताला बंद रहा। बीआरसी में लगे सीसीटीवी फुटेज की दो माह की स्थिति देखकर नदारद रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर ब्लाक मंत्री अरुण साहू व शशि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।-(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed