फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   problem

170 ट्रक पकड़ने पर फूट पड़ा ट्रक मालिकों का गुस्सा

Sat, 12 Oct 2019 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
problem
बांदा। मध्य प्रदेश की खदानों से बालू लेकर आ रहे लगभग 170 ट्रकों को रोककर प्रशासन और खनिज विभाग द्वारा ओवरलोडिंग में चालान कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद शनिवार को देर शाम ट्रक मालिकों का सब्र टूट गया। बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन के बैनर तले ट्रक आपरेटर्स/स्वामियों ने यहां अपर जिलाधिकारी के आवास पर विरोध जताया और उन्हें व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सीमावर्ती मध्य प्रदेश की खदानों और डंप भंडारों से बालू की ढुलाई रात-दिन लगातार जारी है। इस रूट पर सैकड़ों ट्रकों की कतार रहती है। गुरुवार की रात नरैनी के भाजपा विधायक राजकरन कबीर ने सीमावर्ती पाड़ादेव के पास खदान में खुद पहुंचकर अफसरों को बुलवाया और खनन रुकवाया था। इसके बाद बीती रात प्रशासन और खनिज विभाग ने इस रूट पर डेढ़ सैकड़ा से ज्यादा बालू के ट्रकों को रोककर उनका चालान कर दिया। ट्रकों को पूरी रात और दिनभर रोके रखा गया। इस पर बुंदेलखंड ट्रक एसोसिएशन के स्थानीय पदाधिकारी और सदस्यों ने एडीएम आवास पर विरोध जताया। ज्ञापन में कहा कि वह निर्धारित मात्रा में लोड करके वैध अभिलेखों के साथ ढुलाई कर रहे हैं। इसके बाद भी अनावश्यक रूप से 15 से 17 घंटे तक ट्रकों को रोका जाता है। इससे उनके एमएम-11 में दर्ज समय सीमा समाप्त हो जाती है। ट्रक आपरेटर्स ने यह भी कहा कि ट्रक मालिकों का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इसे बंद कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। कहा कि एमपी से आने वाले ट्रकों को गिरवां थाना के पहले मनमाने ढंग से रोक लिया जाता है। जाम की बात कहकर 15 से 20 घंटे खड़ा रखा जाता है। इस पर भी रोक लगाई जाए। आरोप लगाया कि नरैनी क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन व परिवहन पर वहां के प्रशासन और राजस्व विभाग ने आंखों में पट्टी बांध रखी है। दलालों की मिलीभगत से डेढ़ सैकड़ा ओवरलोड ट्रक प्रतिदिन अवैध उगाही करके निकाले जा रहे हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे। किसी अधिकारी के न आने पर ट्रक आपरेटर्स देर रात विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास खुरहंड स्थित आवास पहुंच गए। विधायक ने ट्रक स्वामियों की बात सुनकर उच्चाधिकारियों से बात की। ट्रक मालिकों को न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन अध्यक्ष शिवकरन सिंह सहित मधुराज सिंह, निर्भय सिंह मोंटी, शिवभान सिंह, संजय सिंह, अंकित त्रिपाठी, अनूप त्रिपाठी, राजीव, शिवकुमार, अंशुमान, रामखिलावन सिंह, राजा सिंह, रामजी गुप्ता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed