{"_id":"6920b19967f3909123041fbc","slug":"probe-ordered-against-pradhan-for-financial-irregularities-banda-news-c-212-1-bnd1017-136423-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वित्तीय अनियमितता में प्रधान के खिलाफ जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वित्तीय अनियमितता में प्रधान के खिलाफ जांच के आदेश
विज्ञापन
- आयुक्त ने डीएम को दिए जांच व कार्रवाई के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। कोर्रही प्रधान पर 1.85 करोड़ की वित्तीय अनियमितता में आयुक्त के आदेश पर डीएम ने सीडीओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
कोर्रही के कासिम खान ने आयुक्त को दिए शिकायत पत्र में बताया कि प्रधान व सचिव ने 975 रुपये की स्ट्रीट लाइट 4950 रुपये में 7.71 लाख की खरीदी। कूड़ेदान में एक ही विज्ञप्ति में दो बिल लगाकर 4.21 लाख के भुगतान किए हैं। 2.59 लाख का भुगतान कोटेशन लगाकर अखिल ट्रेडर्स को किया गया है।
चार लाख की आरसीसी चेयर बाजार मूल्य से तीन गुना में 6 लाख की खरीदी गई है। हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 3.97 लाख खर्च कर दिए गए। वास्तविकता में मरम्मत का कोई खास काम नहीं किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के 62 लाख निर्माण सामग्री खरीद में किए गए है। गोशाला में 10.60 लाख के परिव्यय में अनियमितता की गई है। 58 लाख रुपये 14 सीसी रोड बनाने में व्यय किए गए है। जिसमें एक सीसी रोड मानक के अनुरूप नहीं बनी है।विद्यालय में बाउंड्रीवाल, शौचालय मरम्मत, टाइल्स लगाने व परिसर में सीसी रोड बनाने में पांच लाख खर्च किए गए। जब कि यहां महज एक से दो लाख का काम हुआ है। इस बाबत फरवरी माह में डीएम से शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर गठित जांच कमेटी ने सारे आरोपों को सही पाया और जिलाधिकारी ने प्रधान से स्पष्टीकरण भी मांगा था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
आयुक्त अजीत कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम को आदेश दिए हैं कि जांच में आरोप सही पाए गए हो तो धारा 95 (1)जी के तहत प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर अंतिम जांच कराई जाए।
विज्ञापन
आयुक्त के आदेशों के क्रम में डीएम जे. रीभा ने सीडीओ को आदेश दिए हैं कि वह जांच कर मामला सही हो तो कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में आख्या दें। ताकि कृत कार्रवाई से आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल को अवगत कराया जा सकें। सीडीओ अजय पांडेय का कहना है कि ऐसा शिकायती पत्र मिला है। जांच करेंगे और आरोप सही पाए तो कार्रवाई की जाएगी।