{"_id":"6193c45ff4be8a38bc6ed3a7","slug":"priyanka-gandhi-s-pledge-rally-in-mahoba-will-be-historic-lallu-took-a-jibe-at-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली होगी ऐतिहासिक: लल्लू ने सीएम योगी पर कसा तंज कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली होगी ऐतिहासिक: लल्लू ने सीएम योगी पर कसा तंज कही ये बात
Tue, 16 Nov 2021 08:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 16 Nov 2021 08:19 PM IST
सार
महोबा में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली ऐतिहासिक होगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बुंदेलखंड के लिए यह रैली बहुत महत्वपूर्ण है। यहां कांग्रेस का गढ़ रहा है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि महोबा में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली ऐतिहासिक होगी। बुंदेलखंड सहित सीमावर्ती फतेहपुर आदि जनपदों के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को यहां मंगलवार की शाम सर्किट हाउस में संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने रैली में भीड़ लाने का लक्ष्य निर्धारित किया।
साथ ही नारा लगाया ‘बदलाव की आंधी प्रियंका गांधी।’ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड के लिए यह रैली बहुत महत्वपूर्ण है। यहां कांग्रेस का गढ़ रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज किया कि अखबारों में विज्ञापन छपवाकर चुनाव जीतना चाहते हैं। किसानों को फसल का मुआवजा नहीं मिला। वह आत्महत्याएं कर रहे हैं।
भ्रष्टाचार, महंगाई चरम पर है। प्रदेश अध्यक्ष ने बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर जनपदों से 23 की महोबा रैली में ले जाने के लिए बसों की संख्या का लक्ष्य निर्धारित किया। सूत्रों के मुताबिक बांदा से 71, हमीरपुर से 59 और फतेहपुर से 35 बसों के अलावा छोटे वाहनों से भी लोग जाएंगे। महिला विभाग, यूथ कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग आदि प्रकोष्ठ भी वाहनों से जुटाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष भी दोपहर को पहुंचे। उनकी कई स्थानों पर अगुवानी और स्वागत हुआ। मीडिया कम्युनिकेशन विभाग चेयरमैन और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रतिज्ञा दिलाई कि महोबा की प्रतिज्ञा रैली ऐतिहासिक होगी।
जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, युवा कांग्रेस नेता केशव पाल, महिला अध्यक्ष सीमा खान, पीसीसी सदस्य मुमताज अली, सैय्यद अल्तमश, अशरफ रंपा, राजबहादुर गुप्ता, पवन देवी कोरी, किशन गुप्ता, सभासद जुगनू आदि शामिल रहे। कई मुस्लिम महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें सदस्यता दिलाई।