{"_id":"686962eb04563abb470f2644","slug":"principals-opposed-online-attendance-banda-news-c-212-1-bnd1007-129341-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रधानाचार्यों ने ऑनलाइन हाजिरी का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रधानाचार्यों ने ऑनलाइन हाजिरी का किया विरोध
विज्ञापन
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत करते प्रधानाचार्य।
- फोटो : संवाद
बांदा। माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति का प्रधानाचार्यों ने विरोध किया। कहा कि शिक्षकों की उपस्थिति पहले से ही मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से जा रही है, जबकि छात्रों की उपस्थिति बिना संसाधनों के अव्यावहारिक है। बैठक के दौरान प्रधानाचार्य परिषद की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षकों व छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। शनिवार को अतर्रा के ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्याें की बैठक हुई। इसमें ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध किया। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की उपस्थिति पहले से ही मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से जा रही है। वहीं बिना संसाधनों के छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन भेजना अव्यवहारिक होगा।
बैठक के दौरान प्रधानाचार्य परिषद की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी को अध्यक्ष, जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू के डॉ. श्याम मनोहर राव को उपाध्यक्ष, सत्यनारायण इंटर कॉलेज तिंदवारी के अवधेश कुमार सचिव, राजकुमार इंटर कॉलेज नरैनी के राकेश कुमार पटेल को उप सचिव, डीएवी इंटर कॉलेज बांदा के डॉ. आनंद कुमार कोषाध्यक्ष तथा तथागत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकेश कुशवाहा को आय-व्यय निरीक्षक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
अन्य प्रधानाचार्य को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। बैठक में डॉ. श्रीगणेश द्विवेदी, मेजर मिथलेश पांडेय, राजकिशोर शुक्ला, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज चक्रवर्ती, विजय कुमार, सौरभ निगम, दादूराम वर्मा, अजीत कुमार, गोपाल कृष्ण पांडेय, उमाशरण गर्ग, महेश प्रसाद भी मौजूद रहे।