फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Priest murder case: Police traced the suspect by extracting BTS data.

पुजारी हत्याकांड : बीटीएस का डाटा निकाल संदिग्ध तक पहुंची पुलिस

Thu, 25 Jun 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 25 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Priest murder case: Police traced the suspect by extracting BTS data.
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में लाठी से वारकर की गई 68 वर्षीय पुजारी सच्चिदानंद महाराज की हत्या के मामले की गुत्थी अब सुलझने के कगार पर आ गई है। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हो सकता है। शिष्या, उसके मामा और प्रेमी से हुई पूछताछ में अहम सुराग हाथ न लगने पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन ) का डाटा जुटाया और संदिग्ध नंबरों की पड़ताल की। जिससे कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि पुलिस अभी और साक्ष्य जुटाने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन




तिंदवारा गांव के मंदिर में सोते समय की गई पुजारी महाराज की हत्या में पहले दिन से ही पुलिस उनकी शिष्या को संदिग्ध मानकर जांच कर रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर शिष्या के मामा व उसके पूर्व प्रेमी को ट्रेस किया था। हालांकि वारदात के पहले शिष्या का मामा की लोकेशन रात 10 बजे तक मंदिर में जाने की पाई गई थी। उसके बाद मामा अपने बच्चे को दिखाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा था। इससे मामा की हत्या में भूमिका नहीं मिली।
विज्ञापन




इसी तरह से पूर्व प्रेमी के मोबाइल नंबर की सीडीआर में दो साल से शिष्या से कोई संपर्क नहीं मिला था। इस पर इन दोनों की भूमिका न मिलने पर पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए मोबाइल नेटवर्क के टावर का डाटा निकाला था। इसमें संदिग्ध नंबरों की तलाश की गई। एक नंबर संदिग्ध मिला। जिसका मूवमेंट ट्रैक करने पर उसके मंदिर में आने जाने के सुराग मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उस संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उठाया गया संदिग्ध गांव में निर्माणाधीन संपर्क मार्ग पर काम करने वाला एक मजदूर है। उसकी लोकेशन भी मंदिर के आसपास मिली है। वह बार-बार बयान बदल रहा है। खास बात यह है कि हत्या के बाद वह दो दिन ड्यूटी से गैरहाजिर भी रहा है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ कर रही है।




हत्याकांड में जांच का दायरा बढ़ाने से खुलासे की ओर कदम बढ़ रहे हैं। बीटीएस जांच में एक संदिग्ध मिला है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासे की उम्मीद है।



पलाश बंसल



पुलिस अधीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed