फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Prewa the walls on each side of the dance boom

परेवा पर हर तरफ रही दीवारी नृत्य की धूम

Tue, 01 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 01 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Prewa the walls on each side of the dance boom
दीवारी नृत्य का प्रदर्शन करते मौनिए। - फोटो : amarujala

परेवा को बुंदेलखंड की मशहूर लोकविधा दीवारी नृत्य की धूम रही। एक-दूसरे पर लाठियां बरसाने के हैरतअंगेज कारनामे देखने को दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। रंग-बिरंगी पोशाकधारियों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। उधर, साईं दाता आश्रम सहेवा (दाता कुटी) में दिवारी प्रतियोगिता हुई। बुंदेलखंडी गीत, घोड़ा नृत्य का प्रदर्शन करने वाली टीमों व कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


दिवाली के दूसरे दिन यमुना घाटों, देवालयों समेत गांव-गांव दीवारी नृत्य हुआ। हाथों में मोर पंख लिए मौनिया भी ढोल-ताशे की गूंज पर नाचते और कूदते रहे। महेश्वरी देवी मंदिर के सामने सुबह से देर शाम तक दीवारी और पाई डंडा नृत्य की धूम रही। दर्जनों गांवों की टीमों ने देवी दरबार में मत्था टेककर दीवारी खेली। ढोल-नगाड़ा की धुनों ने उन्हें और जोशीला बना दिया।
विज्ञापन


उधर, गौराबाबा धाम में जमघट पर दीवारी नृत्य प्रतियोगिता हुई। क्षेत्रीय गांवों की दिवारी टीमों गोखिया, लोधौरा, चिल्हुवा पुरवा, महोतरा, गर्गन पुरवा, आऊ, चांदनपुरवा समेत आसपास के गांवों की टीमों में एक-दूसरे को शिकस्त देने की होड़ रही। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मयंक द्विवेदी, भाजपा नेता महेंद्र सिंह वर्मा, महंथ रामदास जी महराज ने टीमों को पुरस्कृत किया। खप्टिहा के कालेश्वर मंदिर में भी दीवारी नृत्य की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बांदा-बिसंडा मार्ग पर सहेवा गांव स्थित साईं दाता आश्रम में क्षेत्र की एक दर्जन दीवारी टीमों ने रंग-बिरंगे परिधान में ढोलक की थाप पर लाठियों-डंडों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डॉ.एमआर यादव (इटावा) व कृषि विश्वविद्यालय कुल सचिव देवीदास ने दिवारी मेले का उद्घाटन किया। दीवारी प्रतियोगिता में रमेश पाल (बड़ोखर खुर्द) की टीम फिर अव्वल रही। छनेहरा के राजा खेंगर की टीम, तिंदवारा के राजा यादव की टीम, सहेवा के भागवत यादव, बिलगांव के भुरवा यादव व बिलगांव के दिलीप की टीमों ने दिवारी नृत्य पर दिल जीता। घोड़ा नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा।


लोकोत्सव व हंस बिहार मेला तथा संध्या कार्यक्रम में बत्ती टोपी संत लच्छानंद व वैराग्य शाह सहेवा ने निर्गुण भजन प्रस्तुत किए। भाजपा नेता प्रकाश द्विवेदी, सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, कार्यक्रम आयोजक जेपी यादव, कमल सिंह मौर्या, रामधनी यादव, केशव यादव, अमर सिंह यादव, डॉ.मधुसूदन कुशवाहा, दीनदयाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed