{"_id":"578fba884f1c1b1e25c4b90c","slug":"president-and-eo-performance-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष और ईओ की गिरफ्तारी को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष और ईओ की गिरफ्तारी को प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन करते ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार सहित कई संगीन धाराओं में फंसीं नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ की गिरफ्तारी की मांग शुरू हो गई है। कई सदस्यों समेत शहर के बाशिंदों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एसपी को ज्ञापन देकर गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही 23 जुलाई से स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में आमरण अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
वार्ड सदस्य भारत प्रजापति की अर्जी पर जिला जज के आदेश से शहर कोतवाली में 12 जुलाई को अध्यक्ष और ईओ के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित धोखाधड़ी आदि की आधा दर्जन संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। बुधवार को वार्ड सदस्य भारत प्रजापति, दिनेश कुमार डीके और दिलीप कुमार के नेतृत्व में 50 से अधिक महिला-पुरुषों ने पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एसपी राजेंद्र प्रसाद पांडेय से मिलकर ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी साक्ष्य छिपाने और मिटाने में जुट गए हैं। पालिका परिसर में वाहन धोने वाला सर्विस डाक निर्माण आनन-फानन में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि साधारण व्यक्ति के विरुद्ध मामूली रिपोर्ट दर्ज होने पर भी पुलिस तत्काल दबिश, गिरफ्तारी, कुर्की आदि शुरू कर देती है, लेकिन पहुंच वाले आरोपियों पर मेहरबानी की जा रही है। ज्ञापन में कहा गया कि तीन दिनों के अंदर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो अशोक लाट परिसर और महेश्वर देवी चौराहे पर 23 जुलाई से क्रमिक व आमरण अनशन किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में वार्ड सदस्यों के अलावा कांग्रेस प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल, अधिवक्ता सैय्यद अली मंजर, हीरालाल साहू, भुवनेंद्र गुप्ता, प्रदीप कुमार सेन, अरविंद कुमार सिंह भी शामिल रहे।