{"_id":"623e0d222101467c6a38b51f","slug":"preserve-the-anna-animals-of-mandal-in-a-week-banda-news-knp687493497","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के अन्ना पशुओं को एक हफ्ते में करें संरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के अन्ना पशुओं को एक हफ्ते में करें संरक्षित
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने चित्रकूटधाम मंडल के सभी उप जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों की बैठक कर उन्हें इस बात के लिए प्रेरित करें कि पशुओं को अन्ना न छोड़ें। आयुक्त ने कहा कि बड़े किसानों से गोशालाओं के लिए भूसा दान में लिया जाए। जो किसान 25 क्विंटल या उससे ज्यादा भूसा देंगे मंडलायुक्त उनके खेत और घर खुद जाएंगे।
पशु पालन विभाग की मंडलीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे आयुक्त ने कहा कि सभी गोशालाओं में छाया-पानी आदि की तत्काल व्यवस्था हो। बेसहारा पशु एक हफ्ते में संरक्षित किए जाएं। पशुओं को छुट्टा छोडने वालों पर कार्रवाई की जाए। आयुक्त ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि एक हफ्ते के अंदर सभी ग्राम पंचायतों में बैठक कराएं। इसमें प्रधान, वीडीओ, लेखपाल और किसान शामिल हों।
चारों जिलों में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालयों में कंट्रोल रूम खोला जाए। पशु चिकित्सकों का ग्राम पंचायतवार भ्रमण रोस्टर बनाने का निर्देश दिया। कृत्रिम गर्भाधान का शुल्क 100 रुपये से घटाकर 50 रुपये करने का प्रस्ताव मुख्य सचिव को भेजने को कहा।
विज्ञापन
आयुक्त ने महोबा में लक्ष्य से कम पशु संरक्षित होने पर वहां के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही पशु पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में जेडीसी रमेश चंद्र पांडेय, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव और चारों जनपदों के पशु पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।