फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Presented the details of income and expenditure in the general meeting of the Advocates Association

Banda News: अधिवक्ता संघ की आमसभा में आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया

Tue, 31 Jan 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Presented the details of income and expenditure in the general meeting of the Advocates Association
अतर्रा (बांदा)। अधिवक्ता संघ की आम सभा में वार्षिक आय व्यय का बजट प्रस्तुत किया गया। वर्ष के कुल आय-व्यय के साथ आठ लाख चार सौ पच्चीस रुपये की बचत दिखाई गई। इसके बाद अधिवक्ताओं के हितों को लेकर चर्चा कर आगे की रणनीति बनाई गई। नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी सूरज बाजपेई को बनाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आम सभा की वार्षिक बैठक अधिवक्ता संघ सभागार में संघ के अध्यक्ष अमर सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुई। संघ के महासचिव मनोज द्विवेदी ने वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बताया कि नौ लाख 34070 आय दिखाई। बताया कि अब तक का अधिवक्ता संघ का सबसे आमदनी वाला यह बजट प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन

वार्षिक व्यय एक लाख 73345 सबसे बचत वाला बजट है। आठ लाख से अधिक बचत दिखाने पर अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से बजट को पास कर संघ के अध्यक्ष व महासचिव को बधाई दी। अध्यक्ष ने कहा की कार्यकारिणी ने वर्ष भर जहां एक ओर अधिवक्ताओं के सुविधाओं व न्यायालयों की स्थापना भूमि अधिग्रहण के लिए संघर्ष कियाप् अधिवक्ताओं के भविष्य के लिए बड़ी बचत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, अरविंद पांडे ,पुरुषोत्तम पांडे, श्याम बाबू गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, बृजमोहन सिंह राठौर, राजेश द्विवेदी ब्रह्मदत्त शुक्ला संजय श्रीवास्तव ने इसकी सराहना की। इसी के साथ निर्वाचन अधिकारी सूरज बाजपेई को सर्वसम्मति से चुनाव के संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अधिवक्ता नरेंद्र शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, राममिलन कुशवाहा, भोला द्विवेदी, विनोद तिवारी, विष्णु दत्त शुक्ला, विकास सिंह विक्कू, रवि सिंह, विश्वनाथ अवस्थी, ब्रह्म दत्त शुक्ला, राजेश दुबे समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed