फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Premier recovered 33 crores, claim only 222 lakhs

Banda News: प्रीमियर 33 करोड़ वसूला, क्लेम सिर्फ 222 लाख

Wed, 30 Nov 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Premier recovered 33 crores, claim only 222 lakhs
बांदा। फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों और सरकार से बीमा के 33 करोड़ प्रीमियम लेने वाली कंपनी ने महज दस फीसदी दावे ही स्वीकार किए हैं। इन किसानों को क्लेम के सिर्फ 2.22 करोड़ रुपये ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन

खरीफ वर्ष 2022 में जनपद के 41739 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 42931.99 हेक्टेअर भूमि की फसल का बीमा कराया था। इसमें 39914 ऋणी व 1825 गैर ऋणी किसानों ने बीमा कराया। बीमा कंपनी एआईसी ऑफ इंडिया ने किसानों से प्रीमियम के रूप में तीन करोड़ 10 लाख 39 हजार 946 रुपये वसूल किए।
विज्ञापन

इसके अलावा कंपनी को केंद्रांश व राज्यांश के रूप में सरकारों ने 30 करोड़ 71 लाख 18 हजार 422 रुपये दिए। 33 करोड़ 81 लाख 58 हजार 368 प्रीमियम लेने के बाद भी कंपनी किसानों को धेला नहीं देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर में बेमौसम बारिश से जनपद में 70 से अधिक ग्राम पंचायतों में 6600 बीमित किसान फसलों की बुआई नहीं कर सके। जिन किसानों ने फसल बो दी थी वह खराब हो गई, लेकिन बीमा कंपनी ने इनमें महज 51 ग्राम पंचायतों के चार हजार 24 किसानों के दावे स्वीकार किए हैं। जिन्हें 222.41 लाख का क्लेम दिया जाएगा। ऐसे में किसान अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। इससे बीमित किसानों की संख्या हर साल घट रही है।
इनसेट-
यह है स्थिति
वर्ष बीमित गैरबीमित कुल प्रीमियम किसानों का क्लेम
2019 43604 580 33,75, 232 1,24,10 532
2020 42370 202 27,58,90,738 1,63,41,053
2021 42175 186 31,15,39,447 9,62,02,824
2022 39914 1825 33,81,58,368 2,22,01,041
हटेटी पुरवा के किसान प्रेम सिंह का कहना है कि बारिश का पानी खेतों में भर गया। इससे वह फसल नहीं बो सके। क्लेम का दावा किया तो कंपनी ने यह कहकर खारिज कर दिया कि दावा समय सीमा के बाद किया गया है अधिकारियों से कहा फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बिलगांव के किसान रमेश का कहना है कि बारिश से धान की फसल को 50 फीसदी से अधिक का नुकसान हुआ है, लेकिन कंपनी इसे नहीं मान रही। गांव के अच्छे खेत की क्राप कटिंग कर नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, जबकि नुकसान एक समान नहीं होता है।
अभी फसल की बुआई में असफल किसानों का सर्वे पूरा हुआ है। नुकसान का सर्वे चल रहा है। क्राप कटिंग के आधार पर नुकसान का क्लेम दिया जाएगा।
डॉ. प्रमोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed