{"_id":"6adceccd8e5f4c15d80a1d6f","slug":"pregnant-womans-condition-deteriorates-she-dies-banda-news-c-212-1-sknp1006-153795-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गर्भवती की बिगड़ी हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गर्भवती की बिगड़ी हालत, मौत
Sat, 24 Oct 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
बांदा। आठ माह की गर्भवती की अचानक हालत बिगड़ने पर मायके पक्ष के लोग उसे लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। यहां उसने दम तोड़ दिया।
मरका थाना क्षेत्र के गांव मटेहना निवासी ऋषभ ने बताया कि उनकी बहन फतेहपुर के मानिकपुर निवासी तन्नू (25) दो माह से अपने मायके मटेहना गांव में थी। वह आठ माह की गर्भवती भी थीं। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे उसकी अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दिखाने के लिए बबेरू सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भाई ने बताया कि उसे गैस की समस्या थी। उसके पति रिंकू मजदूरी करते हैं। मरका थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बीमारी की वजह से मौत होना पुष्ट हुआ है। ससुराली कोई आरोप नहीं लगाए इसलिए मायके वालों ने पोस्टमार्टम कराया है।