{"_id":"66708efa54d26877c30306a9","slug":"praying-for-peace-by-offering-prayers-banda-news-c-212-1-bnd1004-111973-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ
विज्ञापन
बांदा। बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विशेष नमाज में मुल्क में अमन और सद्भाव की दुआ की गई। शहर की ईदगाह में सबसे ज्यादा लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया।
बांदा शहर की ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे मौलाना रियाज (हथौरा) ने नमाज अदा कराई। सामूहिक दुआओं में मुल्क की तरक्की, अमन और सौहार्द की दुआ की। ईदगाह पहुंचकर डीआईजी अजय सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल, एडीएम राजेश कुमार, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, नगर पालिका ईओ नीलम चौधरी आदि ने लोगों को मुबारकबाद दी।
डीएम ने बच्चों को टाफियां भी बांटी। मुतवल्ली डाॅ. शेख सादी जमा ने व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन का आभार जताया। सपा नेता पूर्व चेयरमैन मोहन साहू, महेंद्र सिंह गौतम, हसन सिद्दीकी, शकील अली, इमरान अली राजू , शमीम बांदवी, आत्मा राम यादव, बृजभूषण यादव , वृंदावन, अशोक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर में शेख सरवर साहब की मस्जिद में शहर काजी अकील मियां ने नमाज अदा कराई। मरकज मस्जिद कोतवाली रोड, हाथीखाना रब्बानिया मस्जिद, केवटरा ईदगाह, गौसिया मस्जिद, अमानिया मस्जिद, बोड़े मस्जिद समेत कई अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। हर जगह पुलिस तैनात रही।
अकीदत के साथ अदा की नमाज
बदौसा। बड़ी जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों व बरकतपुर, दतौरा में पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। कस्बे की निजामी नगर स्थित उस्मानिया जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना साजिद ने नमाज पढ़ाई।
गले मिलकर दी बकरीद की मुबारकवाद
पैलानी। खप्टिहाकलां की कटरा मस्जिद, शादी मदनपुर ईदगाह मस्जिद,सबादा गांव की मस्जिद, पिपरोदर गांव की मस्जिद, अदरी गांव की मस्जिद, पैलानी में दियावानी मस्जिद, सिकहुला गांव में स्थित मस्जिद समेत कई प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों ने सुबह से ही मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की। एसडीएम पैलानी शशिभूषण मिश्र व सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने सादी मदनपुर स्थित ईदगाह मस्जिद में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पपरेंदा में भी बस स्टैंड स्थित मस्जिद में नमाज अदा की गई। चौकी इंचार्ज जीत प्रताप सिंह ने नमाजियों को मुबारकबाद दी।
हर्षोल्लास से मनाई बकरीद
बबेरू। कस्बे के पुरानी तहसील स्थित जामा मस्जिद में बकरीद की विशेष नमाज अदा कर देश की सलामती व भाईचारे की दुआएं कीं। घरों में सेवइयां सहित अन्य पकवान भी बने। हरदौली, आलमपुर, गौरी खानपुर बेगहटा, अनौसा, औगासी, पतवन, निभौर, परसौली, मरका गांव में बकरीद हर्षोल्लास से मनाई गई। सीओ राजबीर सिंह,एसडीएम नमन मेहता, तहसीलदार लखन सिंह राजपूत, कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज तुषार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
नमाज के बाद गले मिले और दी बधाई
अतर्रा। नरैनी रोड स्थित मुख्य ईदगाह में हाफिज इमरान ने नमाजियोंं को नमाज अदा कराई। जरुहा चौकी मस्जिद में हाफिज इमाम अली तथा बदौसा रोड स्थित जामा मस्जिद में हाफिज इमरान अली ने नमाज अदा कराई। राज नगर, बिसंडा रोड पर स्थित बल्दू का पुरवा आदि मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद नमाजी हाजी शाकिर अली, मुबारक अली, इम्तियाज अली, नासिर अली, राजू खान, वजीर अली, जाहिद अली, ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दिया। सुरक्षा के लिहाज से कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह पुलिस बल के साथ रहे।