फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Prayed thanks to Allah with Eid prayers

ईद की नमाज के साथ अदा किया अल्लाह का शुक्र

Tue, 03 May 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Prayed thanks to Allah with Eid prayers
Prayed thanks to Allah with Eid prayers - फोटो : BANDA
बांदा। ईदगाहों व मसजिदों में सुबह विशेष नमाज अदाकर रोजेदारों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया। शहर की मुख्य ईदगाह में सबसे बड़े हुजूम ने नमाज अदा की। इसके साथ ही शहर की लगभग 2 दर्जन मसजिदों और मुस्लिम आबादी वाले कस्बों व गांवों में भी नमाज अदा की गई। दुआ में देश में शांति और तरक्की की दुआएं हुईं। नमाज के बाद शुरू हुआ ईद मिलन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बड़ी संख्या में हिंदू भाइयों ने मुस्लिमों के घर जाकर उन्हें मुबारक बाद दी। मुस्लिमों ने सेंवई के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

ईदगाह में सुबह 7:30 बजे मौलाना रियाज (हथौरा) ने नमाज अदा कराई। ईदगाह के नजदीक अलीगंज पुलिस चौकी में डीएम अनुराग पटेल, एसपी अभिनंदन, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा आदि मौजूद रहे। लोगाें को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही शेख सरवर साहब की मसजिद, मरकज (कोतवाली रोड), मसजिद रब्बानियां (हाथी खाना), मसजिद पीरा (अलीगंज), मसजिद गौसिया (हैजा खाना), मसजिद गुलाब बाग (खाईंपार), मसजिद ऊंट मोहाल (मर्दननाका), मसजिद कच्चा तालाब, मसजिद बंगालीपुरा, मसजिद बिलाल (पदमाकर चौराहा), मसजिद करहिया कुआं (बलखंडी नाका), मसजिद काजी नूरूद्दीन, मसजिद बोड़े (कोतवाली के सामने), छोटी ईदगाह (कटरा) समेत ग्रामीण इलाकों में भी ईद की विशेष नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताआें और अफसरों ने दी मुबारकबाद
बांदा। दो साल के बाद ईदगाह में हुई नमाज के मद्देनजर कई राजनीतिक दलों और नगर पालिका ने अपने पंडाल लगाए। अलीगंज चौकी परिसर में एक ओर जहां प्रशासनिक अमला मौजूद रहा वहीं नगर पालिका के पंडाल में अपने कर्मियों के साथ अध्यक्ष मोहन साहू ने ईद की मुबारकबाद दी। उधर, सपा के पंडाल में जिलाध्यक्ष विजय करन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बादंवी, ईशान सिंह लवी, हसन सिद्दीकी, देवराज गुप्ता, ओम त्रिपाठी विदित, जगदीश कुशवाहा, अशोक श्रीवास आदि जमे रहे।
बसपा के पंडाल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बलदेव वर्मा, अय्यूब अली डटे नजर आए। इसके अलावा बड़ी संख्या में समाजसेवियों और अन्य संगठनों के लोगाें ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दी। मुतावल्ली डॉ. शेख सादी जमा ने प्रशासनिक अधिकारियों की व्यवस्थाओं को सराहते हुए उनका आभार जताया। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने भी मुस्लिम वर्ग के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी।

जेल में मुख्तार अंसारी ने मनाई ईद
बांदा। जेल में ईद की नमाज अदा की गई। बंदियों ने एक-एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी नमाज पढ़ने के लिए अन्य बंदियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने गरीब बंदियों को उपहार दिए। शाम को विशेष खाने में भी शामिल हुए। जेल प्रशासन ने ईद के अवसर पर बंदियों के लिए खाने में पूड़ी, सब्जी और हलुआ सहित अन्य व्यवस्थाएं की थीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed