फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Prayagraj won the final of railway cricket tournament

बांदा: रेलवे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल प्रयागराज ने जीता

Mon, 13 Feb 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 13 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj won the final of railway cricket tournament
बांदा। रेलवे संस्थान द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल प्रयागराज टीम ने जीत लिया। उसने मेजबान बांदा टीम को चार विकेट से हरा दिया। आयोजकों ने विजेता और उप विजेता टीमों को सम्मानित किया। इसमें कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

जीआईसी ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांदा टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 84 रन बनाए। जवाब में प्रयागराज टीम ने 10 ओवर में छह विकेट खोकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

मंडलीय चिकित्साधिकारी (रेलवे) डा.राहुल उपाध्याय ने विजेता प्रयागराज टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। उप विजेता टीम को भी सम्मानित किया गया। मैन ऑफ दि मैच प्रयागराज टीम के बल्लेबाज हरभजन सिंह को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंपायर वीरेंद्र चतुर्वेदी व एके गौतम रहे। रेलवे संस्थान सचिव एसके कुशवाहा, उपाध्यक्ष मोहित सोनी समेत जसवंत कुमार, वेद प्रकाश, तौहीद अहमद, अरविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed