फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pradhans opened front against Lekhpal

प्रधानों ने लेखपाल के विरुद्ध खोला मोर्चा

Fri, 27 Aug 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pradhans opened front against Lekhpal
करतल। किसानों की वरासत को मनमाने तरीके से दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को संबंधित गांवों के प्रधानों ने लेखपाल के खिलाफ चौकी में तहरीर दी है। उसके खिलाफ हलफनामा भी दिया है।
विज्ञापन

प्रधान संतोष कुमार पटेल (बढ़ैछा), प्रधान जेपी सिंह (रेहुंची), प्रधान विनीत रावत (अनार), प्रधान शिवकुमार (पंचमपुर) ने दी तहरीर में बताया कि उनके हल्का में तैनात लेखपाल के पास बड़ैछा, कनाय, पुंगरी, पंचमपुर और रेहुंची का भी जिम्मा है।
विज्ञापन

किसान राजीव पटेल, धीरज पटेल (रामपुर), रामप्रताप (बड़ैछा) आदि के वरासत गलत दर्ज कर दिए। इन किसानों ने अपनी शिकायत मंडलायुक्त, डीएम और एसडीएम से की थी। इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत एसडीएम नरैनी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि नरैनी ब्लॉक में 70 लेखपालों की तैनाती है। बताया कि केवल 32 लेखपाल ही तैनात हैं। तहसील में लेखपालों की कमी है। किसानों की समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। प्रधानों द्वारा एफआईआर की मांग पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

जांच में दोषी पाए जाने पर लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। चौकी प्रभारी करतल जयचंद सिंह ने कहा कि मामला राजस्व से संबंधित है। राजस्व के अधिकारियों को संज्ञान में देकर जो निर्देश मिलेगा उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed